प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, घरों में जलाए गए दीपक

0

लोकेन्द्र चाणोदिया, बामनिया

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आम नागरिकों ने अपने-अपने घरों पर दीपक जलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। ग्राम पंचायत भवन पर विशेष रूप से रंगोली सजाई गई और दीपक प्रज्वलित किए गए। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर बच्चों में भी विशेष उत्साह देखा गया। इस पहल से पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल नजर आया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.