पुलिस ने कैदियों के साथ ली लिफ्ट, बोलेरो पलटी, पांच घायल

- Advertisement -

घायल महिला का का उपचार करते हुए।
घायल महिला का का उपचार करते हुए।
इन कैदियों को आई चोट।
इन कैदियों को आई चोट।

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
जिला जेल से पेटलावद कोर्ट पर पेशी पर लाए दो कैदियों को वापस जेल लिफ्ट लेकर ले जाना पुलिस वालों को उस समय महंगा पड़ गया, जब लिफ्ट लिए वाहन के पलट जाने से तीन पुलिसकर्मी, दो आरोपी सहित एक महिला गंभीर घायल हो गए। हुआ कुछ इस तरह की सोमवार को प्रकाश मोहन मेड़ा और दित्ता सलिया गामड की कोर्ट में पेशी थी। पेशी होने के बाद कोर्ट के बाहर पुलिस कर्मी वाहन का रास्ता देख रह थे। इसी बीच झाबुआ की ओर बोलेरो लेकर जा रहे चर्च के फादर प्रताप डामर ने पुलिसकर्मी औेर आरोपियोंं को बोलेरो में लिफ्ट दे दी। उन्नई के पहले बोलेरो असंतुलित होकर पलट गई। जिसके कारण प्रधान आरक्षक उदय सिंह राठौड़, राजेन्द्र चौहान, आरक्षक जगदीश भाबर सहित दोनों आरोपी भी घायल हो गए। बोलेरो के अंदर सवार लता बारिया निवासी झाबुआ (माधौपुरा) को भी गंभीर चोंट आई।