विधायक को मुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री के नाम सौपेंगे ज्ञापन
झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- म.प्र. की 23 हजार पंचायतों के पंचायत सचिवों, सहायक सचिवों, मनरेगा कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा महाआंदोलन के हड़ताल का आज 11वां दिन है, लेकिन सरकार की लापरवाही को देखते हुए 5 मार्च को थांदला विधानसभा के विधायक का उनके निवास स्थान पर घेराव कर क्षेत्र के समस्त पंचायत स्तरीय कर्मचारी घेराव कर ज्ञापन सांेपेंगे। यह जानकारी देते हुए मप्र पंचायत सचिव संगठन के मीडिया प्रभारी रामसिंह मुणिया एवं संगठन सचिव संतोष माली ने बताया कि पूरे मध्यप्रदेष की पंचायत राज व्यवस्था ठप पड़ी है ओर सरकार हमारी मांगो को लेकर अड़ियल रवैया अपना रही है। प्रदेष संगठन सरकार से चर्चा कर समाधान कराना चाहता है, लेकिन विभाग के मंत्री एवं मुख्यमंत्री जानबूझकर इस आंदोलन को उग्र करने पर मजबूर कर रहे है। वहीं मप्र की 52 हजार गांव की जनता पंचायतों में तालाबंदी से बेहद परेषान है। संगठन ने मांग की है कि पंचायत सचिव छइवे वेतनमान के हकदार है, क्यांेकि पंचायत सचिव अध्यापक, जिला जनपद कर्मचारी एक ही संवर्ग और निकाय के कर्मचारी है तो इस संवर्ग में सिर्फ अकेले पंचायत सचिव को छठवें वेतनमान से वंचित करना सोतेला व्यवहार है। सहायक सचिवों को नियमित कर वेतनमान दिया जाए। उन्होेंने बताया कि सभी मांगो को लेकर अनिष्चितकालिन आंदोलन जारी रहेगा, इसी चरण में 5 मार्च को थांदला विधानसभा के विधायक कलसिंह भाबर को थांदला मेघनगर जनपद के सचिव, सहायक सचिव और मनरेगा कर्मचारी/अधिकारी संयुक्त रूप से घेराव कर ज्ञापन सोंपंेगे और निवेदन करेंगे कि हमारी मांगो का समर्थन करें। विधायक को ज्ञापन देने हेतु थांदला-मेघनगर ब्लाॅक अध्यक्षद्धय भावजी डामोर, शांतिलाल कतिजा, रामचन्द्र मालीवाड़, अजय वास्कले, मीडिया प्रभारी रामसिंह मुणिया, रतन डामर, मांगू खराड़ी, भरत सोनार्थी, प्रदीप नायक, अन्तिम बैरागी, भीमसिंह मुणिया, खुशाल कटारा द्वारा धरना व ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Trending
- जनजातीय अंचल किसी तीर्थ से कम नहीं, चंद्रशेखर आजाद की जन्मभूमि पर मुख्यमंत्री ने किया नमन
- क्या शहीद को भूल गया सिस्टम? 23वें शहादत दिवस पर सूना रहा स्मारक, न प्रशासन पहुंचा… न जनप्रतिनिधि
- पश्चिम एक्सप्रेस के यात्रियों का हंगामा: बामनिया स्टेशन पर पटरी पर बैठे यात्री
- आज़ाद कुटिया पर कांग्रेस का विशाल धरना-प्रदर्शन, चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर महेश पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों लोग जुटे
- दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रेक बाधित कईं एक्सप्रेस यात्री गाड़िया प्रभावित
- सीएम डॉ. यादव 23 को आलीराजपुर में, बलराम कृषि महोत्सव में होंगे शामिल, देंगे करोड़ों की सौगात
- पुलिस विभाग में पदोन्नति से कर्मचारियों का बढ़ा उत्साह, 16 सहायक उप निरीक्षक बने उप निरीक्षक
- बस स्टैंड के समीप दर्दनाक हादसा: राठौर समाज के अध्यक्ष रामचंद्र राठौड़ का बस की चपेट में आने से निधन
- 23 जुलाई को चंद्रशेखर आजाद नगर आएंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बड़वानी के बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित किया
Prev Post