मेघनगर – रविवार प्रातःस्थानीय कन्या प्राथमिक बुनियादी शाला में नगर के रोटरी क्लब अपना द्वारा नाक, कान व गला से संबंधित बीमारियों हेतु परीक्षण व निदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ तहसीलदार के एस गौतम, पुरूषोत्तम प्रजापत, पंकज वागरेचा, विनोद बाफना, क्लब अध्यक्ष भरत मिस्त्री आदि ने द्विप प्रज्वलीत कर किया। इस अवसर पर उपस्थितजनो को संबोधित करते हुए तहसीलदार गौतम ने कहा कि मुझे मेघनगर आए कुछ ही दिन हुए है मगर नगर में रोटरी क्लब द्वारा किए गए जो कार्य देखे है वे सरहानीय है। आए दिन नगर में रोटरी क्लब द्वारा जनहित में हो रहे कार्यो के बारे में सुनकर अच्छा लगता है। शिविर में बडौदा के भारतीस ईएनटी केयर हाॅस्पिटल के गोल्ड मेडल प्राप्त डाॅं. भावीन पारिक ने अपनी सेवाए दी। शिविर के प्रारंभ से ही मरिजो की भीड बनी रही। शिविर में आए लोगो ने हाॅस्पिटल की टीम द्वारा दी गई सेवाओं की सराहना की व आयोजनकर्ता रोटरी क्लब अपना ही पहल को भी सराहा। इस अवसर पर रोटरी क्लब के समस्त सदस्यगण उपस्थित थे। उक्त षिविर में सेवा प्राप्त करने आए नगर के कयुम खान द्वारा रोटरी क्लब अपना मेघनगर की सेवाओं से इतने प्रभावित हुए कि इनके द्वारा रोटरी क्लब की सदस्यता ग्रहण करने की मंषा व्यक्त की तभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष भरत मिस्त्री द्वारा कयुम खान का पुष्प मालाओं से स्वागत कर उन्हे रोटरी क्लब अपना का नवीन सदस्य नियुक्त किया गया।
Trending
- LAC के बीच एमपी ने खुद को साबित किया निवेश का केंद्र, सीएम डॉ. मोहन बोले- एक जैसी हैं हमारी परंपराएं
- नानपुर में होगा अखिल भारतीय वाणी समाज का डिजिटल परिचय सम्मेलन और सामाजिक गोष्ठी
- गलत जांच रिपोर्ट से मेरी जान भी जा सकती थी : सरपंच पिंटू भूरिया
- सीएम डॉ. मोहन यादव आज करेंगे LAC व्यापार एवं निवेश फोरम-2026 का शुभारंभ
- रक्त दान कर बचाई मरीज की जान, नानपुर के युवा ने पेश की मानवता की मिसाल
- अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, 2 डंपरों को किया जब्त
- विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह जगह किया गया पौधारोपण
- पर्यावरण दिवस पर जनभागीदारी की मिसाल: सर्वसमाज के सहयोग से संवर रहा नानपुर थाना परिसर
- विश्व पर्यावरण दिवस पर धरती को संवारने का संकल्प, सहयोग गार्डन में श्रमदान कर निकाली एक ट्रॉली कचरा
- सरपंच की रिपोर्ट में बड़ी ‘मेडिकल मिस्ट्री’! एक दिन में बदल गए हीमोग्लोबिन, प्लेटलेट्स और RBC
Prev Post