झाबुआ। कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता एवं एडीएम श्री दिलीप कापसे ने आज प्रतिभा पर्व के दोरान मिडिल स्कूल बस स्टैंड झाबुआ, बुनियादी स्कूल झाबुआ, प्राथमिक, मीडिल स्कूल आमलीफलिया, कन्या प्राथमिक विद्यालय ढेकलबडी मिडिल एवं प्राथमिक स्कूल टिकडीमोती, प्राथमिक स्कूल टिकडीजोगी प्राथमिक विघालय पाडलवा खोबरा फलिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक अव्यवस्थाएं पाये जाने पर बच्चो की दर्ज संख्या के अनुपात में उपस्थिति कम पाये जाने पर स्कूल में साफ-सफाई व्यवस्था नही पाये जाने पर बच्चे गणवेश में नही होने पर एवं बच्चो की पढाई सुचारू रहे, इसके लिये पलायन छात्रावास की व्यवस्था नही किये जाने के कारण रानापुर बीआरसी मनीष पंवार तथा बीआरसी झाबुआ संजय सिकरवार को निलंबित करने के नोटिस जारी किए। बुनियादी हायर सेकेण्डरी स्कूल झाबुआ की प्रधान पाठक वर्षा चोरे, गजराजसिंह बघेल संविद शिक्षक वर्ग तीन, प्राथमिक विद्यालय आमलीफलिया के सहायक अध्यापक वर्ग तीन श्रीमती सुनिता रावत, कन्या प्राथमिक विद्यालय ढेकलबडी की प्रधान पाठक शशि गुप्ता एवं सहायक अध्यापक सुनीता सिंगाड, प्राथमिक विघालय टिकडीमोती के सहायक अघ्यापक खुमसिंह मकवान, टिकडीजोगी के प्रधान अध्यापक शभुसिंह मेड़ा एवं सहायक शिक्षक मुख्तियार को निलंबित करने के निर्देश एडीएम दिलीप कापसे को दिए। ग्राम ढेकलबडी की आंगवाडी केन्द्र कार्यकर्ता अनिता भूरिया एवं सहायिका श्रीमती कलावती गोस्वामी को निलंबित करने एवं सीडीपीओ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। ढेकलबडी के स्कूल में मिनू अनुसार मध्यान्ह भोजन नहीं दिये जाने पर समूह को हटाने के लिए सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए तथा स्कूल मे साफ सफाई व्यवस्था एवं मध्यान्ह भेाजन की मानिटरिंग नही किये जाने के कारण प्राचार्य आरके सोनी को सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये ।
Trending
- बारिश पूर्व ग्रामीणों ने श्रमदान तथा अर्थ दान कर कर दिया कच्ची सड़क निर्माण
- सीएम डॉ. मोहन कर रहे सपने साकार, एमपी को मिली 2080 करोड़ के 500MW और 450MW के सोलर पार्क की सौगात
- कबीर मंदिर पहुँची 251 कलशों की भव्य यात्रा, पूर्व विधायक मुकेश पटेल हुए शामिल
- विकसित भारत संकल्प संस्थान द्वारा गौरव सम्मान एवं विकसित भारत सम्मेलन गांधीनगर में संपन्न
- संस्कार पब्लिक स्कूल में साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूकता सेमिनार का आयोजन
- जोबट में छात्रावास भर्ती प्रक्रिया पर विधायक सेना महेश पटेल का बड़ा संदेश
- अमरनाथ यात्रियों के स्वागत में सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल, महेश पटेल ने पुष्पमालाओं से किया सम्मान
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जून को करेंगे 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का लोकार्पण
- खूबसूरती पर मोहित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- एमपी का बड़ा टूरिज्म स्पॉट बनेगा कुकरू
- स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता में टॉप पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- माता-पिता के बाद डॉक्टर ही भगवान