झाबुआ। कलेक्टोरेट में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आवेदकों ने डिप्टी कलेक्टर बीपी सिंह के समक्ष उपस्थित होकर अपनी समस्याएं बताई व आवेदन सौंपे। इस दौरान जनसुनवाई में आने वाले बुजुर्गो, नि:शक्तजनों एवं महिलाओं को ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़े इसलिए पहले महिलाओं बुजुर्गो एवं नि:शक्तजनों के आवेदन लिए एवं उनकी समस्याएं डिप्टी कलेक्टर ने जानी। वहींजनसुनवाई में धरमपुरी के ग्रामवासियों ने बीपीएल में नाम जोडऩे, पेटलावद विकासखंड में विभिन्न छात्रावासों, आश्रमों, प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर देने पर वापस सेवा में रखने हेतु आवेदन दिया तो पिटोल निवासी मकन सिंह गुंडिया ने जीवित कुआं पर विद्युत सप्लाई करवा कर कुएं से ग्रामीणों को पानी उपलब्ध करवाने अपना आवेदन सौंपा। इसी के साथ पेटलावद ब्लाक के ग्राम पंचायत करवड के संरपच द्वारा दिए गए आवेदन में पूर्व सरपंच, सचिव द्वारा 6.80 लाख का गबन किया गया जिसकी पुष्टि होने पर भी वसूली नहीं की जाने की शिकायत की, तो कन्या आश्रम परवलिया की रसोइयन सुनीबाई सिंगाड ने मानदेय अभी तक नहीं मिलने का आवेदन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा।
Trending
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में युवा तपस्वी अर्पित मेहता ने मासक्षमण 31 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- पेटलावद के राजा श्री नीलकंठेश्वर निकले नगर भ्रमण पर, भक्ति में झूम उठा शहर
- रतलाम में ई-स्कूटी ब्लास्ट: झाबुआ जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की 16 वर्षीय बेटी ने तोड़ा दम
- राठौड़ समाज की बैठक सम्पन्न, कचरू लाल चौहान बने अध्यक्ष
- किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन
- ग्रामीण व आदिवासी स्कूलों में पीटीआई नियुक्ति की मांग, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बड़ा घोसलिया में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, उज्जैन की टीम बनी विजेता
- 28 साल बाद फिर सजेगी मेघनगर की धर्मनगरी, गूंजेगा श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा का अमृत
- महेश पटेल खनिज नीलामी से प्रभावित गांवों की जमीन को लेकर जोबट में कांग्रेस की रायशुमारी, विधानसभा से सड़क तक संघर्ष का ऐलान
- उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य पंचम सवारी: सीएम मोहन यादव ने किए दर्शन, रामघाट पर आसमान से बरसे फूल