मेघनगर:- जनपद पंचायत मेघनगर की सामान्य सभा का आयोजन विधायक कलसिंग भाबरएवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष सुशीला प्रेमसिंह भाबर की अध्यक्षता में बैठक का संचालन जनपद पंचायत के सीइओ एनएसनायक द्वारा किया गया। बैठक में सर्वप्रथम महिला बाल, लोक स्वास्थ्य यंात्रिकी, वन मंडल, शिक्षा विभाग के विभागीय अधिकारी द्वारा अपने अपने विभाग से संबधित प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिला पंचायत सदस्य श्री बहादूर भाबर एवं देवली श्यामा ताहेड द्वारा आंगनवाडी कार्यकर्ता द्वारा निर्धारित समय अनुसार आंगनवाडी नही खोलने का मुद्दा उठाया गया तथा इस संबध में परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास को कार्यवाही किए जाने हेतु विधायक द्वारा निर्देशित किया गया पेयजल की समस्या के संबध में विस्तृत विचार विमर्श किया गया तथा तय किया गया कि मनरेगा अंतगर्त प्रत्येक पंचायत में सार्वजनिक कूपों का खनन किया जाकर पंच परमेश्वर योजना की 20 प्रतिशत राशि में मोटर की व्यवस्था कर पेयजल वितरण सुनिश्चित किया जाए। विधायक भाबर ने कहा कि जनधन योजनान्तर्गत प्रत्येक परिवार का खाता एवं बीमा कराया जाए, प्रत्येक परिवार में शौचालय निर्माण कराया जाए। प्रत्येक परिवार अपने खेतों की मेढ़ पर आम, कटहल, नीम के पौधे अधिक से अधिक लगावे जिससे की सामाजिक सुधार एवं पर्यावरण में सुधार हो सके। बैठक समाप्ति कर आभार प्रदर्शन हरीश आस्टोलिया द्वारा किया गया ।
Trending
- बाइक और बस की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत, टक्कर के बाद बस पलटी
- राजेंद्र बैरागी को बनाया चंशेआ नगर का बीईओ, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
- आलीराजपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने हेतु जयस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- आलीराजपुर पुलिस बल के तीन उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली
- संत श्री कमल किशोरजी नागर को मिली जान से मारने की धमकी, हिंदू समाज ने बोरी थाने में ज्ञापन सौंपा
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया कड़ा एक्शन, दिए मामले की न्यायिक जांच के आदेश
- 65-75 लाख की सरकारी सहायता लेने के बाद, क्या गरीब मरीजों का इलाज रोकना जायज है?
- सर्पदंश से मृत महिला के शव को लेकर भटकते रहे परिजन
- डेकाकुंड में नई यात्री ट्रेन सेवा का शुभारंभ, विधायक सेना महेश पटेल हुईं शामिल
Next Post