चक्काजाम कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ दिया धरना-सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -

%c3%b7c%c3%b7c 7झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से मयंक गोयल की रिपोर्ट-
पेटलावद में में पुलिस कर्मचारियों ने संघ के पूर्व जिला कार्यवाह, भाजपा मंडल अध्यक्ष संघ कार्यकर्ताओ से साथ पुलिस ने एसडीओपी राकेश व्यास, पेटलावद थाना प्रभारी करणीसिंह एवं 12 जवानों ने मारपीट कर झूठा केस दर्ज करने के विरोध में पूरा जिला भभक उठाए हर तरह प्रशाशन के खिलाफ के द्वारा सभी जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इसिके तहत राणापुर में हिन्दू जागरण मंच में तत्वाधान में राष्टीय स्वयंसेवक संघए भारतीय जनता पार्टी भाजपा युवा मोर्चा, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, नगर के समस्त हिन्दू समाज, कपडा व्यापारी, अनाज व्यापारी, किराना व्यापारी, एवं सभी हिन्दू संघठनो द्वारा पुलिस: प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। एसडीपीओ-थाना प्रभारी हटाने मांग को लेकर पूरा नगर बंद किया। पुराना बस स्टैंड पर हिन्दू संगठानो द्वारा धरना प्रदशन किया गया। करीब 1 बजे झाबुआ नाके पर चक्का जाम कर गाडिय़ों को रोका गया, जिसमें बसों की लंबी कतार लग गई। कई घंटों मार्ग बंद रहा। हिन्दू समाज ने प्रशाशन के खिलाफ नारे बजी की एसडीओपी, टीआई को हटाने मांग की कहा कि प्रशाशन जल्द ही कोई निराकरण नही हुआ तो बड़ा आंदोलन करेंगे। जिसका जिममेदार प्रशाशन रहेगा। धरना प्रदर्शन में आरएसएस के जिला प्रचार प्रसार पमुख रविन्द्र नायक, तहसील प्रचारक चिंतन माली, भयु माली, भाजपा जिला महामंत्री थावरसिंह भूरिया, पूर्व नगर परिषद, भाजपा वरिष्ठ नेता छगनलाल प्रजापत, अध्यक्ष गोविन्द अजनार, मंडल आध्यक्ष सुरसिंह हटिला, पूर्व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अशोक नागोरी, दिनेश राठौर, कालू महाराज, मांगीलाल दुर्गेश्वर राजेंद्र उपाधयाय, अनिल राठौर, प्रकाश राठौर, चेनसिंह वसुनिया नगर सभी हिन्दू समाज के कार्यकर्ता उपस्थति थे।
दो घंटे में लगी लंबी कतारें
दोपहर में हिन्दू जागरण मंच ने झाबुआ नाके पर चक्का जाम किया गया। जिसके तहत सैकड़ो कार्यकर्ता ने गाडिय़ों आवाजाही को रोका अपना विरोध व्यक्त किया। जाम लगने से ट्रको की लंबी कतार लगी गई, जिससे कई बसों में से लोगो बसों से उत्तर कर जाना पड़ा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्राइवेट स्कूलें रही बंद
नगर में बंद का माहौल सुबह से ही था। लोगो ने सुबह से ही दुकाने बंद रही। पूरा दिन लोगो ने अपने प्रतिष्ठान रखे। साथ सभी प्राइवेट स्कूली संस्था भी बंद रही। नगर के लोगो बहुत सहयोग दिया जिसके लिए सभी हिन्दू जागरण मंच द्वारा सभी दूकानदार एवं व्यापारियोंक संघठनो का आभार मना। हिन्दू जागरण मंच ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, आईजी को एसडीओपी, टीआई के खिलाफ कार्रवाई करने का ज्ञापन सौंपा।