गाता कर अपने घर लौट रहे ग्रामीणों से लदा डम्पर पुल के नीचे गिरा, 19 जख्मी, एक की मौत

- Advertisement -

अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेंद्र राठौड़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट-
गुरुवार शाम 6 बजे एक डम्पर में बैठकर अपने गांव आ रहे करीब 35 ग्रामीण डम्पर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दरकली के ग्रामीण थोड़सिंधी गाता का धार्मिक आयोजन करने गए थे, जब शाम 6 बजे करीब वे अपने घर लौट रहे थे कि दरकली की अनखड़ नदी पर डम्पर अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरा। इस दुर्घटना में लगभग 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों को सोंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा जबकि 7 घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें अलीराजपुर जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।