थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट – कैथोलिक चर्च थांदला मे क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व हेतु पूरे चर्च प्रांगाण व ख्रिस्त समाजजनों द्वारा घरो पर भी मे आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। मिशन स्कूल प्रांगण मे सबसे बड़ी गोशाला बनाई जा रही है जिसका विमोचन आज होगा। विश्व ज्योति छात्रावास परिसर मे माईकल डोडियार व छात्रावास के छात्रों रमसु, मुकेश, सुमित, प्रवीण, महेश द्वारा आकर्षक गोशाला बनाई गई। पीटर बबेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ख्रिस्त समाजजनों द्वारा घरो मेे भी आकर्षक गोशाला बनाई जा रही है व समाजजनों के घर घर जाकर कैरोल गीत के माध्यम से पर्व की बधाई दी गई। चर्च के संचालक फादर कशमीर डामोर ने बताया कि आज रात्रि 10.30 बजे बालक प्रभु यीशू की प्रतिमा के साथ स्कूल प्रंागण से निकाला जाएगा जो चर्च प्रांगण होकर पुनः स्कूल प्रांगण मे पहुंचेगा। रात्रि 11 बजे मिस्सा पूजा होगी। जिसके उपरान्त प्रभु यीशू का जन्मोत्व मनाया जाएगा।
Trending
- बड़ा घोसलिया में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, उज्जैन की टीम बनी विजेता
- 28 साल बाद फिर सजेगी मेघनगर की धर्मनगरी, गूंजेगा श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा का अमृत
- महेश पटेल खनिज नीलामी से प्रभावित गांवों की जमीन को लेकर जोबट में कांग्रेस की रायशुमारी, विधानसभा से सड़क तक संघर्ष का ऐलान
- उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य पंचम सवारी: सीएम मोहन यादव ने किए दर्शन, रामघाट पर आसमान से बरसे फूल
- राणापुर पुलिस की सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…तीन गिरफ्तार, 20 हजार से अधिक की नकदी जब्त
- सिंचाई के लिए नर्मदा परियोजना का पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसानों के साथ के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान का पैदल मार्च
- सीएम डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और संस्कृति संपदा
- श्रावण मास मे घर घर किया संगीतमय मास पारायण, यज्ञ ए आहुति देकर किया समापन
- मोहनखेड़ा महातीर्थ में अभा श्री सौधर्म ब्रहद्तपागच्छीय त्रिस्तुतिक श्रीसंघ मध्यप्रदेश इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
- जनपद पंचायत जोबट के CEO पवन शाह आज होंगे सेवानिवृत्त