झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेेश स्वर्णकार की रिपोर्ट-
रायपुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बोलासा में अपने ही खेत पर स्थित कुएं में गिरने से 35 वर्षीय युवक पशुपतिनाथ की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार ग्राम बोलासा के युवक पशुपतिनाथ पिता दशरथ पाटीदार अपने खेत पर कुएं का गहरीकरण का कार्य करवा रहे थे कुएं पर चल रहे खुदाई के कार्य को देखते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वे कुएं में जा गिरे। ग्रामीणों की मदद से पशुपतिनाथ को कुएं से बाहर निकालकर पेटलावद अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिय। पशुपतिनाथ के शव का पोस्टमार्टम कर लाश परिजनों को सुपूर्द कर दी। रायपुरिया थाना प्रभारी केएल डांगी ने बताया की मृतक को घटना के बाद पेटलावद अस्पताल ले जाया गया जहा शव का पीएम किया गया है। पेटलावद थाने पर शून्य पर प्रकरण कायम कर रायपुरिया थाने कोदिया जाएगा। फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर युवक की अचानक हुई मौत से बोलासा में शोक की लहर छा गई।
Trending
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में युवा तपस्वी अर्पित मेहता ने मासक्षमण 31 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- पेटलावद के राजा श्री नीलकंठेश्वर निकले नगर भ्रमण पर, भक्ति में झूम उठा शहर
- रतलाम में ई-स्कूटी ब्लास्ट: झाबुआ जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की 16 वर्षीय बेटी ने तोड़ा दम
- राठौड़ समाज की बैठक सम्पन्न, कचरू लाल चौहान बने अध्यक्ष
- किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन
- ग्रामीण व आदिवासी स्कूलों में पीटीआई नियुक्ति की मांग, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बड़ा घोसलिया में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, उज्जैन की टीम बनी विजेता
- 28 साल बाद फिर सजेगी मेघनगर की धर्मनगरी, गूंजेगा श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा का अमृत
- महेश पटेल खनिज नीलामी से प्रभावित गांवों की जमीन को लेकर जोबट में कांग्रेस की रायशुमारी, विधानसभा से सड़क तक संघर्ष का ऐलान
- उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य पंचम सवारी: सीएम मोहन यादव ने किए दर्शन, रामघाट पर आसमान से बरसे फूल
Next Post