झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट
मोहनकोट से जामपाडा सेमलकुंडिया होकर मोरझरिया तक पीडब्ल्यूडी विभाग द्धारा नीमच के ठेकेदार महेश पाटीदार कन्ट्रक्शन से सड़क का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है, यहां ठेकेदार ने शासकीय जमीन पर से बिना अनुमति के बिना कोई राजस्व चुकाए भारी मात्रा मे मुर्रम का अवैध खनन कर सड़क पर बिछाया है। झाबुआ लाइव ने लिंक के जरिए इस अनियमितता ओर अवैध खनन की खबर को 17 मई को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके बाद पेटलावद एसडीएम सीएल सोलंकी के निर्देश पर हल्का नंबर 29 के पटवारी ने जांच की थी। पटवारी की पंचनामा रिपोर्ट के आधार पर यहा से शासकीय जमीन से भारी मात्रा मे अवैध खनन करना पाया गया पेटलावद एसडीएम ने ठेकेदार को दस लाख अस्सी हजार रूपये का दंड आरोपित किए जाने हेतु 30 मई को ठेकेदार महेश पाटीदार को मय दास्तावेज के साथ तलब किया है। अब देखना यह हे महेश पाटीदार द्वारा शासकीय जमीन से बिना अनुमति से राजस्व चुकाए बिना किए अवैध खनन पर पेटलावद एसडीएम कितना अर्थदंड लगाते हैं।
ठेकेदार की मनमानी से ग्रामीण परेशान
ठेकेदार की मनमानी से ग्रामीण परेशान हो रहे मार्ग पर होली पूर्व बिछाई गिटटी पर अब तक डामरीकरण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, जिससे ग्रामीणों को यहा से गुजरने मेें कठिनाई हो रही है। बीते 15 से 20 दिनों में बारिश होने की संभावनाए जताई जा रही है, समय पर बारिश पूर्व डामरीकरण नहीं करवाया जाता है, तो बारिश में यहां के ग्रामीणों की समस्या ओर अधिक बढ़ेगी।
Trending
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में युवा तपस्वी अर्पित मेहता ने मासक्षमण 31 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- पेटलावद के राजा श्री नीलकंठेश्वर निकले नगर भ्रमण पर, भक्ति में झूम उठा शहर
- रतलाम में ई-स्कूटी ब्लास्ट: झाबुआ जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की 16 वर्षीय बेटी ने तोड़ा दम
- राठौड़ समाज की बैठक सम्पन्न, कचरू लाल चौहान बने अध्यक्ष
- किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन
- ग्रामीण व आदिवासी स्कूलों में पीटीआई नियुक्ति की मांग, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बड़ा घोसलिया में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, उज्जैन की टीम बनी विजेता
- 28 साल बाद फिर सजेगी मेघनगर की धर्मनगरी, गूंजेगा श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा का अमृत
- महेश पटेल खनिज नीलामी से प्रभावित गांवों की जमीन को लेकर जोबट में कांग्रेस की रायशुमारी, विधानसभा से सड़क तक संघर्ष का ऐलान
- उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य पंचम सवारी: सीएम मोहन यादव ने किए दर्शन, रामघाट पर आसमान से बरसे फूल