उपाध्यक्ष की दौड़ में आधे से अधिक पार्षद, कांटे का मुकाबला होने का अनुमान

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
नगर परिषद हेतु उपाध्यक्ष चुनाव हेतु जोड़ तोड़ शुरु हो चुकी है। दोनों दलों से 7 दावेदार अपनी दावेदारी जता रहे है तो निर्दलीय जिते दो पार्षदों ने भी अपना दावा रखा है। उपाध्यक्ष चुनाव हेतु दोनों दलों में लगातार बैठकों का क्रम जारी है। कांग्रेस की और से जिलाध्यक्ष हर्ष मेहता द्वारा पर्यवेक्षक के रुप में पहुंच कांग्रेसी पार्षदों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ रायशुमारी की तो वही थांदला विधायक कार्यालय पर उपाध्यक्ष चुनाव हेतु रणनीति बनाई गई। वैसे तो दोनों दलों के पास लगभग बराबर पार्षद है इसलिये यह चुनावी मुकाबला भी कांटे का होने की सम्भावना है। भाजपा के 6 पार्षद एवं अध्यक्ष समेत 7 मत है एवं एक निर्दलीय पार्षद के पार्टी में आने सहीत 8 मत हो रहे जबकि कांग्रेस के 7 पार्षद व 1 निर्दलीय पार्षद मिलाकर कुल 8 मत होकर दोनो पार्टियों की मत संख्या बराबरी पर आ रहे। ऐसी स्थिति में किसी भी दल के पार्षद उपाध्यक्ष बन सकता है साथ ही निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। पार्टियों द्वारा उन्हें तवज्जों न दिये जाने पर वे किसी भी दल का समीकरण बिगाड़ सकते है। कुल मिलाकर उपाध्यक्ष चुनाव रोचक होने की सम्भावना है पार्टियों के नियंत्रण से बाहर दावेदार 2 से अधिक होने की भी संभावनाए है।
कौन कौन है दावेदार
जनचर्चा में अगर सबसे पहला नाम प्रदेश मंत्री संगीता सोनी का नाम सामने आ रहा है। पूर्व परिषद में पद का अनुभव एवं प्रदेश तक अपनी पकड़ को देखते हुए एवं उपाध्यक्ष हेतु समीकरण बनाने में सक्षम माना जा रहा है परन्तु संगीता सोनी द्वारा अपने उपाध्यक्ष पद हेतु दावेदारी करने या न करने के अभी कोई संकेत नही दिये है। भाजपा की ओर से वार्ड 15 के पार्षद एवं पूर्व परिषद के एल्डरमैन व भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता पीटर बबेरिया द्वारा उपाध्यक्ष पद हेतु दावेदारी जताई जा रही है। पीटर बबेरिया की निर्विवादित एवं गुटबाजी से परे छवी उन्हें दावेदारी क्रम में सबसे आगे मानी जा रही है। साथ ही दूसरी बार पार्षद चुनकर आई वार्ड 7 की पार्षद आशुका लोढ़ा एवं वार्ड 4 के पार्षद रोहीत वैरागी, द्वारा भी अपनी दावेदारी संगठन के समक्ष रखी जा रही है। निर्दलीय चुनाव जीत पार्टी में अपनी जगह बनाने वाले गोलु उपाध्याय भी अपनी उपाध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे है। सौश्यल वेब सर्वे में भी इनका नाम सुर्खियां में रहा। कांग्रेस की ओर से वार्ड-6 की पार्षद राजल जैन का नाम दावेदारी क्रम में सबसे अधिक जनचर्चीत है। काग्रेस में अपनी पकड़ एवं पूर्व में पार्षद रहने का अनुभव इन्हे कांग्रेस के लिये उपाध्यक्ष पद का दावेदार माना जा रहा है। कांग्रेस के लगातार दूसरी बार जीत कर परिषद में आने वाले युवा पार्षद मनीष बघेल भी अपनी दावेदारी जात रहे है। पिछली परिषद में भी मनिष बघेल ने उपाध्यक्ष पद की दावेदारी रखी थी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष को हराकर परिषद में आने वाले वार्ड 2 के पार्षद लक्ष्मण राठौड़ द्वारा भी पार्टी के समक्ष अपनी दावेदारी रखी गई है। वार्ड 10 के युवा पार्षद एवं प्रवक्ता विकास रावत भी अपनी दावेदारी रख रहे। वार्ड 12 के निर्दलीय जीते कांग्रेस समर्थित पार्षद अफसाना बी कादर खान द्वारा भी उपाध्यक्ष पद की दावेदारी के साथ पार्टी में पुन: वापसी के संकेत दिए। आगामी 9 सितम्बर को परिषद के प्रथम सम्मेलन में उपाध्यक्ष चुनाव होना है। उपाध्यक्ष पद के दावेदारों के नाम भी 8 सितम्बर की शाम या 9 सितम्बर की सुबह ही जारी होने की सम्भावना है।