झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट –
– नगर के अति प्राचीन मेघेश्वर महादेव मंदिर से 24 सितंबर गुरूवार को दोपहर 3 बजे से जल झुलनी मोक्ष दायिनी लक्ष्मी दायिनी डोल ग्यारस पर कृष्ण झुले का चल समारोह परम्परागत रूप से निकाला जाएगा। जिसकी तैयारीयां जोेर शोर से की जा रही है। उत्सव समिति के अध्यक्ष निलेश भानपुरिया व डोल ग्यारस समारोह के अध्यक्ष कोशल सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरूवार को सप्ताहजी की आरती के पश्चात दोपहर 3 बजे से मेघेश्वर महादेव मंदिर से विशाल डोल ग्यारस चल समारोह आयोजन किया जाएगा। चल समारोह में बुलेट पर शंकर पार्वती के हैरतअंगेज करतब, हरसाडा के बैंड, उज्जैन मठ के चेतक घोडे, बनेसिंग घोड़ा पार्टी देपालपुर, बड़ोदा का फैमस दांडिया रास गरबा ग्रुप, एस के कुशवाह ग्रुप नई दिल्ली, सोलो डांस ग्रुप इंदौर, आदिवासी नृत्य पार्टी अलिराजपुर व धार, बलराम अखाडा, गवली नृत्य पार्टी, अहमदाबाद का फैमस आर्केस्ट्रा गु्रप, अजय के बलुन गुब्बारे, कालु भाई का कलेरियन तोप, वाहे गुरू डीजे, राम केवट की झांकी, राधा कृष्ण झांकी, डाॅं. अंबेडकर की झांकी एवं भगवान कृष्ण का विशाल रथ आदि विशेष आर्कषण का केन्द्र रहेगे।
इनका होगा सम्मान: उत्सव समिति द्वारा नगर के समाजसेवी एवं उत्सव समिति के प्रेरणा स्त्रोत, धार्मिक गंगा को सम्पूर्ण जिले में फैलाने वाले सुरेशचंद्र पूरणमल जैन (पप्पू भैया) का स्थानीय सांई चोराहा तथा समाजसेवी विनोद बाफना का सम्मान दशहरा मैदान पर किया जाएगा।
अनेक स्थानो पर होगा उत्सव समिति का स्वागत – नगर में उत्सव समिति द्वारा जो कार्य किये जा रहे है वह काबिले तारीफे है। उत्सव समिति द्वारा नगर में प्रतिवर्ष समय समय पर अनेको धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन कर नगर में धर्म का प्रचार प्रसार किया जाता है जिसके तहत नगर के आजाद चोक पर सरस्वती रामायण मंडल, बस स्टैंड पर नटवर बामनिया मित्र मंडल, सांई चोराहा पर सांई मित्र मंडल, दशहरा मैदान पर भानपूरिया परिवार व दिव्य शक्ति मार्केटिंग एवं भंडारी चोराहे पर तहसील पत्रकार संघ द्वारा स्वागत कर सम्मान किया जाएगा।
Trending
- जोबट में बड़ा हादसा: श्री रिसॉर्ट गार्डन में लगी भीषण आग
- चार दिवसीय भगवान विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन हुआ
- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने संजय वाणी
- पेटलावद थाना विवाद मामला : दूसरे पक्ष ने पुलिस पर लगे आरोपों को बताया निराधार
- सड़क दुर्घटना में दंपति घायल, पुलिस ने पंहुचाया अस्पताल
- काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पड़ी भारी, ग्राम पंचायत सचिव तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
- कुंदनपुर में शोक की लहर: पूर्व सरपंच की धर्मपत्नी केसा मच्छार का निधन
- दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका
- कौमी एकता का प्रतीक हज़रत गेबन शाह वली सरकार का सालाना उर्स मनाया
- चंद्रशेखर आजाद नगर में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण का कार्य प्रगति पर
Next Post