अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से पारस सिंह की रिपोर्ट –
अध्यापक संयुक्त मोर्चे के बैनर तले अध्यापको का धरना प्रदर्शन अपनी चार प्रमुख मांगो को लेकर रुकने का नाम नही ले रहा है। शासन के प्रति आक्रोश व्यक्त करने का नया तरीका ढूंढ निकाला है। आज सिद्धि विनायक गणेश मंदिर मे शासन की सदबुद्धि के लिए चालीसा का पाठ कर, सिद्धि विनायक गणेश जी को ज्ञापन दिया। शासकीय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक बुधवंत ने कहा कि शासन हमारी मांगो की लगातार अनदेखी कर रहा है। वही मुख्यमंत्री द्वारा 22 सितंबर को कैेबिनेट बैठक मे अध्यापको की मांगो को लेकर अनुचित बताने पर रोष जाहिर किया। संविदा अध्यापक संघ के लाल सिंह तथा राकेश खेडे ने कहा की आन्दोलन को और उग्र किया जाएगा। इस मोके पर पर संयुक्त मोर्चे के हेमंत सेानी ने संबोधित किया। इस अवसर आदोलन पर सेकु सिंह गाडरिया, अमन चोहान, राजकुमार साल्वी, सुनील उपाध्याय,कदसिंह अजनार, विनोद परवाल, मुकाम रावत, गोपाल राठोड, चेतन इस्किया, राजू सिंह डावर, रखंिसंह डुडवे, पार्वती पंवार, वीणा पांडे, ज्योति खेडे, भाग्यवंती राठोड आदि मौजूद रहे।
Trending
- पारंपरिक खेती में नुकसान के बाद किसान ने किया नवाचार, 6 बीघा में लगाए पिंक ताइवान अमरूद के 3000 पौधे
- नकली सोने के बिस्किट बेचकर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
- 8-लेन एक्सप्रेसवे पर अवैध घुसपैठ रोकने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा किया औचक निरीक्षण
- चंद्रशेखर आजाद नगर में संयुक्त टीम ने पकड़ा लकड़ी से भरा वाहन
- छोटी मालपुर में 14 दिवसीय उन्नत कृषि प्रशिक्षण शुरू
- डॉ. मोहन देश के पहले सीएम, जिन्होंने काफिले में शामिल की EV, दिया पीएम मोदी का संदेश
- साईं स्थापना दिवस पर हुआ विशाल भण्डारें का आयोजन – सैकड़ों साईं भक्तों ने बैठकर की प्रसादी ग्रहण
- सरकारी दर्जे और लंबित मानदेय की मांग: झाबुआ और आलीराजपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा
- पेटलावद में कथित टोना-टोटका का वीडियो वायरल, कॉलोनीवासियों में चर्चा का माहौल
- आजाद ग्राउंड और इसके आसपास नगर परिषद ने कराई सफाई
Next Post