मंदिर एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की चतुर्थ वर्षगांठ पर यज्ञ हवन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

क़स्बे के इंदिरा आवास फलिया में स्थित मां बीजासन माता मंदिर पर आज स्थापना की चतुर्थ वर्ष गांठ धूम धाम से मनाई गई,यज्ञ हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

हमारे आम्बुआ संवाददाता को बीजासन माता मंदिर समिति एवं पुजारी भागीरथ चौहान ने बताया कि मंदिर के स्थापना के चार वर्ष होने पर आज माता रानी का आकर्षक एवं मनमोहक श्रंगार किया गया।तथा आचार्य श्री राम शास्त्री कोटा राजस्थान वर्तमान में श्री राम मंदिर आजाद नगर के पुजारी द्वारा विधि विधान पूर्वक यज्ञ हवन तथा पूजा अर्चना संपन्न कराई गई, तदोपरांत महाआरती पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ों मां भक्तों ने महाप्रसादी ग्रृहण कर धर्म लाभ अर्जित किया।सफल आयोजन में मंदिर समिति तथा क्षेत्र वासियों का विशेष सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.