हज वेलफेयर सोसायटी ने कॅरियर गाइडेंस एवं हौसला अफजाई कार्यक्रम का आयोजन किया

0

झाबुआ। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण और उनमें आत्मविश्वास जगाने के उद्देश्य से हज वेलफेयर सोसायटी, जिला झाबुआ के तत्वावधान में हुसैनी चौक स्थित जमातखाना में कॅरियर गाइडेंस एवं हौसला अफजाई कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का शिल्ड व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही उपस्थित विद्वान अतिथियों ने उन्हें उच्च शिक्षा एवं कॅरियर के विभिन्न अवसरों के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. मोहम्मद असद खान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का मूल मंत्र स्पष्ट लक्ष्य कठिन परिश्रम, अनुशासन और सीखने की निरंतर लगन है। विद्यार्थी अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार कॅरियर का चयन करें। विशिष्ट अतिथि सैय्यद रियाज राष्ट्रीय महासचिव ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी ने शिक्षा को कौम की तरक्की की बुनियाद बताते हुए कहा कि बड़े सपने देखो और उन्हें अपनी मेहनत से हकीकत में बदलने के प्रयासों में जुट जाने की बात कहीं।  कार्यक्रम को मौलाना रिज़वान मज़हरी, आयशा कुरैशी, एडवोकेट सलेल पठान, एडवोकेट सलीम शेरानी एवं इरफान खान ने भी संबोधित किया। सभी ने शिक्षा, नैतिक मूल्यों और व्यक्तित्व विकास पर बल दिया। 

कार्यक्रम की शुरुआत  में हज वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष हाजी अब्दुल समद खान ने कहा कि हज वेलफेयर सोसाइटी समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रही है तथा समाज के प्रतिभावान बच्चों की हौसला अफजाई का चौथा वर्ष है। इस तरह के आयोजनों से समाज के बच्चों में पढ़ाई के प्रति जागरुकता उत्पन्न होती है तथा हमने यह पाया है कि प्रतिवर्ष समाज के बच्चों में शिक्षा को लेकर लगाव बढ़ता जा रहा है पहले कुछ ही बच्चों को प्रोत्साहित किया जाता था लेकिन इस वर्ष हाईस्कूल व हायर सेकंडरी में समाज के 100 से अधिक बच्चों ने 60 प्रतिशत से ज्यादा का परिणाम दिया है, जिन बच्चों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है वे समाज के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्त्रोत है व हज वेलफेयर सोसाइटी समाज के प्रतिभावान बच्चों के लिए हमेशा साथ में खड़ा है।  कुशल संचालन हाजी शाहिद निज़ामी ने किया। अंत में हाजी मंसूर अहमद खान ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर हाजी मुस्तकीम, हाजी सईद खान, हाजी हसन काजी, इस्माइल खान, अमज़द खान, रुहुल्लाह खान, जावेद खान सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.