जितेंद्र वाणी, नानपुर
आज आलीराजपुर जिले के नानपुर में पावागढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए चाय की व्यवस्था की गई। भीलट देव मंदिर के सदस्यों ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार नवरात्रि में गुजरात के पावागढ़ जाने वाले यात्रिओ के लिए मसाले व स्वादिष्ट चाय की व्यवस्था की जाती है।
इस वर्ष भी चाय की व्यवस्था की गई है। जिससे नवरात्रि के पूर्व खंडवा-बड़ौदा रोड नानपुर से होते हुए सैकड़ो भक्त माता रानी कालिका के दर्शन करने के लिए पैदल निकलने लगे हैं। नवरात्रि के पूर्व इस मार्ग से अधिक यात्री जाते हैं जिन्हें चाय पानी और ठंडे जल की व्यवस्था की जाती है। इन समस्याओं को देखते हुए नानपुर थाना प्रभारी नेपाल सिंह चौहान भी सुरक्षा के साथ यात्रियों को ठंडे जल और चाय की व्यवस्था कर समिति का सहयोग करने के लिए आगे आए। उन्होंने चाय कैंटीन चालू किया। साथ ही थाना प्रभारी नेपाल सिंह चौहान ने मां कालिका के फोटो पर फूल माला से पूजन कर विधि विधान से चाय बनाकर भी पिलाई। देश सेवा के साथ-साथ धार्मिक कार्यों व सुरक्षा के लिए भी नेपाल सिंह चौहान जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *