जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर स्वास्थ्य केंद्र पर 1 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपुर में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इसके तहत स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया। जिसमे 55 वृद्धजनों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया गया। इसके अलावा स्वच्छता अभियान चलाकर अस्पताल परिसर की सफाई भी की गई। नानपुर स्वास्थ्य केंद्र के मेडीकल ऑफिसर आशीष चौहान ने बताया कि शिविर में आने वाले ग्रामीणों के लिए फल नाश्ते के साथ चाय की भी व्यवस्था रखी गई थी। आसपास से ग्रामीण इलाकों से भी वृद्धजन शिविर में आए थे। स्वच्छता दिवस में सीएचसी नानपुर में साफ सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान डॉ. प्रेम प्रकाश पटेल सीबीएमओ, मेडिकल ऑफिसर, जितेंद्र कुमार वाणी, वीरेंद्र वाणी, देवेंद्र वाणी श्रीराम परमार्थिक ट्रस्ट बीईई, बीपीएम, बीएएम, सेक्टर सुपरवाइजर, नर्सिंग ऑफिसर, लैब टेक्नीशियन, एएनएम अन्य स्टाफ उपस्थित थे। Post navigation खंडवा-वड़ोदरा स्टेट हाईवे पर शुरू हुआ साइट पट्टी भरने का काम, गड्ढे भी भरे जाएंगे पावागढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए शुरू हुई चाय की कैंटिन, थाना प्रभारी चौहान ने भी संभाली व्यवस्था