जितेंद्र वाणी, नानपुर टोल कंपनी द्वारा खंडवा-वड़ोदरा स्टेट हाईवे पर साइट पट्टी भरने का काम शुरू कर दिया है। कुक्षी से लेकर चांदपुर तक साइट पट्टी भरी जाएगी। इससे वाहन चालकों को फायदा होगा। साइट पट्टी नहीं भरी होने के करण हादसे का अंदेशा बना रहता है, इसी को देखते हुए टोल कंपनी ने साइट पट्टी भरने का काम शुरू कर दिया। बारिश के कारण सड़क की साइट पट्टी के अलावा सड़क पर भी छोटे-बड़े गढ्ढे हो गए हैं। इसी को देखते हुए टोल कंपनी ने मेंटेनेंस शुरू कर दिया हे। कुक्षी के भंवरिया व चांदपुर तक की सड़कों का मेंटेनेंस किया जाएगा। वहीं आलीराजपुर जिले के रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने कम्प्पनी के द्वारा सीमेंट की सड़क का निर्माण किया गया है। ऐसे जहां भी सड़क पर गड्ढे होंगे वे सभी भरकर समस्या का निराकरण करने के प्रयास टोल कंपनी कर रही है। Post navigation नानपुर थाना क्षेत्र में बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर बदमाश को जेल भेजा अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 55 वृद्धों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, स्वच्छता अभियान भी चलाया