जितेंद्र वाणी, नानपुर श्री वीर दुर्गादासजी राठौड़ भागवत समिति नानपुर जिला आलीराजपुर के तत्वाधान में इस वर्ष जयंतीलालशंकरलाल राठौड़ (धरावरिया) परिवार द्वारा सात दिवसीय श्री शिव महा पुराण का आयोजन किया जा रहा हैl समिति द्वारा प्रति वर्ष श्राद्ध पक्ष में यह आयोजन किया जाता है। दिनांक- 8/10/2023 रविवार से 14/10/2023 शनिवार तक कथा होगी। कथा का वाचन निमाड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध शैलेंद्र शास्त्री महाराज शिव कोठी ओमकारेश्वर करेंगे। मुख्य यजमान जयंतीलाल शंकरलाल राठौड़ धरावरिया परिवार, नानपुर रहेगा। कथा प्रतिदिन 1 से 4 बजे तक राठौड़ धर्मशाला नानपुर में आयोजित होगी। यजमान व समिति सदस्यों ने सभी से कथा का लाभ लेने का आह्वान किया है। Post navigation पावागढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए शुरू हुई चाय की कैंटिन, थाना प्रभारी चौहान ने भी संभाली व्यवस्था बस और बाइक की भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत