नशा मुक्ति अभियान एवं पैसा एक्ट के संबंध मे जानकारी देकर जागरुक किया 

May

आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

थाना आज़ाद नगर सेजावाड़ा पुलिस चौकी ने चलाया विशेष अभियान जिसमे  ग्रामीणो को पैसा एक्ट, दहेज दापे के समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावो व नशा मुक्ति की जानकारी दी गई।

पुलिस मुख्यालय के आदेश, पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर हंसराज सिंह के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सकाराम सेंगर एवं उप पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के मार्गदर्शन मे सोमवार 19 जून को कस्बा सेजावाड़ा मे, सरपंच, तङवी, पटेल व ग्रामिणो को “मै हुँ अभिमन्यु” अभियान , नशा मुक्ति अभियान एवं पैसा एक्ट के संबंध मे जानकारी देकर जागरुक किया गया और नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे से होने वाली आर्थिक एवं पारिवारिक नुकसान के संबंध मे ग्रामीण जनो को अवगत कराया एवं शादी मे लड़की पक्ष से दहेज नही माँगने की व नशा नही करने की, रुढिवादिता नही रखने की, भ्रूण हत्या नही करने की एवं लिंग भेद नही रखने की समझाईस दी गई। साथ ही महिला के उत्थान एवं सम्मान मे सभी ग्रामिणो को शपथ दिलाई गई। नारी शक्ति एवं अन्य को मैं अभिमन्यु अभियान एवं नशा मुक्ति अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी समझाइश दी गई। एवं पैसा एक्ट साइबर अपराध के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही ग्राम पंचायत सेजावाड़ा सरपंच, तड़वी, महिला व पुरुषों ने सेल्फी पाइंट पर “में अभिमन्यु हूँ” अभियान के बैनर तले सेल्फ़ी ली गई।

आज़ाद नगर थाना प्रभारी उप निरीक्षक अजय वास्केल, सेजावाड़ा चौकी प्रभारी सउनि हरिशंकर पांटेल, प्रधान आरक्षक उदलिया जमरा, आरक्षक भारत, थाना चंद्रशेखर आजाद नगर मे विशेष अभियाना चलाया गया। थाना प्रभारी चंद्रशेखर आजाद नगर के द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। व नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यवाही करते हूए आबकारी के 2 प्रकऱण बनाये गये।