21वीं सदी में महिलाएं कौशल के विभिन्न स्तरों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है : प्राचार्य डोडवे

- Advertisement -

चंद्रशेखर आजाद नगर। शासकीय महाविद्यालय चन्द्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) में महिलाओं की आत्मरक्षा के संबंध में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 12/12/2022 को महाविद्यालय में “21वी सदी  के कौशल के अलावा महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने का अभियान” शीर्षक के अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य डॉ. एस.एस. डोडवे के द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समाजसेवी सुधीर जैन रहे। संस्था के प्राचार्य ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बताया कि किस प्रकार 21वीं सदी में महिलाएं कौशल के विभिन्न स्तरों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है एवं किस प्रकार से समाज में दृष्टिकोण सकारात्मक होता जा रहा है। डॉ.डोडवे द्वारा यह भी बताया कि हमें महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण हेतु क्या क्या आवश्यक कदम उठाने चाहिए।    

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री सुधीर जैन ने शीर्षक के अन्तर्गत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। जैन द्वारा महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने हेतु अनेक रोचक उदाहरण देते हुए नैतिक मूल्य के विकास पर बल दिया गया एवं प्रत्येक नागरिक के कर्तव्यों के रूप में शीर्षक समझाया है। कार्यक्रम का संचालन महिला आत्मा रक्षा प्रभारी डॉ. रेशम बघेल  के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ व विद्दार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नवनीत सांकला द्वारा व्यक्त किया गया।