भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर
थाना प्रभारी शिवराम तरोले द्वारा क्षेत्र के सभी सरपंच, तड़वी, चौकीदार, पंच एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से विशेष निवेदन किया गया है कि वे अपने-अपने गांव, फलिया, मोहल्ला और पंचायत क्षेत्रों में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समाज सुधार के इस अभियान में जनप्रतिनिधियों का सहयोग अनिवार्य है ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
थाना प्रभारी ने निर्देशित किया है कि कोई भी व्यक्ति बिना हेलमेट, बिना बीमा, बिना लाइसेंस और बिना रजिस्ट्रेशन के वाहन न चलाए। वाहन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना बीमा के दुर्घटना होने पर बीमा कंपनी द्वारा कोई क्लेम नहीं दिया जाता है, जिससे वाहन स्वामी को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
ओवरलोडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने पर रोक यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस ने सख्त निर्देश जारी किए हैं:
-
वाहन में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं।
-
दोपहिया वाहन पर केवल दो व्यक्ति ही बैठें।
-
वाहन चालक किसी भी स्थिति में शराब का सेवन न करें।
-
सवारी ढोने के लिए टैक्सी परमिट (कमर्शियल) होना आवश्यक है।
-
यात्री वाहनों पर अनावश्यक करियर न लगाएं और छत पर सवारी न बैठाएं।