विश्वकर्मा मंदिर में ध्वजा रोहण, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर शोर पर, ग्राम में उत्साह का माहौल

0

बुरहान बंगड़वाला,खरडू बड़ी

ग्राम खरडू बड़ी में भगवान विश्वकर्मा मंदिर निर्माण पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समस्त पांचाल समाज द्वारा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई। इसी क्रम में 5 मई मंगलवार को गांव में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

कार्यक्रम को लेकर समस्त पांचाल समाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में समाजजनों को कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह कर पत्रिका दी जा रही है।  5 मई मंगलवार से 8 मई  तक चार दिवसीय महारुद्र यज्ञ का भव्य आयोजन विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण पर किया जाएगा। जिसमें मध्य प्रदेश, गुजरात एवं राजस्थान से  समस्त पांचाल समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे जिसको लेकर खरडू बड़ी के समस्त पांचाल समाज द्वारा गांव गांव जाकर पांचाल समाज को पत्रिका देकर कार्यक्रम में पधारने का आग्रह किया गया।

बढ़ चढ़कर लगाई गई बोलियां

मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यों हेतु समाजजनों द्वारा बढ़-चढ़कर बोलियां लगाई गईं। प्रथम यजमान के रूप में  संतोष कैलाश पांचाल ने यज्ञ का लाभ प्राप्त किया। कीर्ति स्तंभ का निर्माण  मदनलाल एवं मगनलाल पांचाल (कुंदनपुर) द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में कराया जाएगा। शिखर एवं धर्म ध्वज का लाभ वर्दीचंद एवं  रघुनाथ पांचाल ने लिया, वहीं मंदिर की घंटी की बोली  कालूराम एवं रमनलाल पांचाल द्वारा ली गई। वास्तु पूजन का लाभ  अंबालाल मथुरालाल पांचाल, प्रथम आरती का लाभ  प्रवीण वर्दीचंद पांचाल एवं मूर्ति स्थापना का लाभ  कुलदीप राधेश्याम पांचाल द्वारा लिया जाएगा।

इसके अलावा प्रथम दर्शन का लाभ  बाबूलाल नरसिंह पांचाल, छप्पन भोग का लाभ  मणिलाल पांचाल, कन्या पूजन एवं भोज का लाभ  लोकेन्द्र रामलाल पांचाल तथा प्रथम श्रृंगार का लाभ ईश्वरलाल पांचाल द्वारा लिया गया। भगवान के भ्रमण हेतु चंवर डुलाने का लाभ  श्यामलाल पांचाल ने प्राप्त किया। मांगीलाल चुन्नीलाल पांचाल (पारा) द्वारा भगवान श्री गणेश एवं मां सरस्वती की मूर्तियां भेंट की गईं। वहीं संपूर्ण कार्यक्रम हेतु टेंट व्यवस्था की घोषणा  धर्मेंद्र बाबूलाल द्वारा की गई। प्रतिदिन सायंकाल समाजजनों की बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही थी।जोकि अब सफल होते नजर आ रही है।

युवाओ में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह देखने मिला

लंबे समय से गांव में चल रही विश्वकर्मा मंदिर की तैयारी को लेकर पांचाल समाज के समस्त युवाओं में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह देखने मिला। पांचाल समाज के युवाओं द्वारा दिन रात मंदिर प्रांगण में जाकर मंदिर की साफ सफाई से लेकर समस्त काम काज करते हुए देखने मिले।लम्बे समय के इंतजार के बाद पांचाल समाज के प्रयासों से गांव में भगवान विश्वकर्मा के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।जिसको लेकर युवाओ में काफी उत्साह और उल्लास देखने मिल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.