भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया 

0

भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर

शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित भारतीय संस्कृति परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले जिले के छात्र-छात्राओं को जोबट गायत्री शक्ति पीठ पर सम्मानित किया गया। 

जोबट शक्तिपीठ पर आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में जिले के शासकीय अशासकीय विद्यालय के उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को गायत्री परिजनों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर चंद्रशेखर आजाद नगर के 10 विद्यार्थियों तथा तहसील स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले 24 विद्यार्थियों में से मौके पर उपस्थित छात्रा कुमारी माधुरी कक्षा 9वी मॉडल स्कूल भाबरा, अस्मिता- 9वी हाईस्कूल बड़ा खुटाजा, ऐश्वर्या 5वी माध्यमिक विद्यालय कालियावाव,किशन रायचंद, 9वी हाई स्कूल रिंगोंल, राजवीर कमलेश 5वीं, सीएम राईस स्कूल बोरकुंडिया, हितांश संदीप 6ठी,अंशुल विद्या मंदिर चंद्रशेखर आजाद नगर आदि को प्रमाण पत्र व नगद राशि लिफाफे देकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धार जिला संयोजक रमेश सहचान, विशेष अतिथि जोबट गायत्री शक्तिपीठ के वरिष्ठ संरक्षक डाक्टर शिवनारायण सक्सेना, जिला संयोजक शिवराम वर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष मनोहर लाल गौड़ द्वारा सम्मानित किया। इस अवसर पर नव चेतना विस्तार केंद्र चंद्रशेखर आजाद नगर तहसील प्रमुख मनोहर लाल गौड़, सचिव प्रकाश नारायण नागर उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.