जिला पेंशनर संघ के मार्गदर्शन में जिले के पेंशनरों का वृहद स्तर पर भव्य आयोजन किया

- Advertisement -

आरीफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

नवीन तहसील कार्यकारिणी के संयोजन से जिला स्तरीय पेंशनर संघ के मार्गदर्शन में जिले के पेंशनरों का वृहद स्तर पर आयोजन स्थानीय नेत्रहीन पुनर्वास केंद्र प्रांगण में किया गया। आयोजन में अलीराजपुर जिला पेंशनर संघ के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष एचव्हीएस मूर्ति, संरक्षक नटवरसिंह सिसोदिया, परामर्शदाता नरेंद्र सिंह तोमर संगठन मंत्री अरविंद गेहलोत कार्यकारिणी सदस्य अनंतराम मिश्रा, केसी सिकरवार, ओपी करमदिया, भगवान सिंह मंडलोई, बाबूलाल चौहान, जोबट तहसील अध्यक्ष भगवानदास झा, आर के चौहान, गब्बूलाल वाणी, वाल सिंह बघेल, देवेंद्र सिंह यादव, बीआर प्रजापति सहित अलीराजपुर, जोबट, चंद्रशेखर आजाद नगर के डेढ़ सौ से अधिक पेंशनरों ने भाग लिया। तहसील पेंशनर संघ की ओर से चंद्रशेखर आजाद नगर के नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष मनोहरलाल गौड़ द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। गौड़ ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी गठन को लेकर सभी सदस्यों की सहमति एवं मंशा अनुसार नई कार्यकारिणी अस्तित्व में आई जिसकी विस्तृत जानकारी पूर्व में जिला कार्यकारिणी को दी जा चुकी है लेकिन कार्यकारिणी सक्रिय रूप से कार्य करे इस हेतू जिला कार्यकारिणी के मार्गदर्शन में आज आयोजन किया गया। जिसमें सभी की उपस्थिति सुनिश्चित की गई और बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित हुए है़ं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह सिसोदिया द्वारा पूर्व व वर्तमान अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष को लेकर चल रहे मतभेद को लेकर स्पष्ट किया कि जिन सदस्यों के साथ अधिक से अधिक संख्या में सदस्यों की सहमति होगी वही संवैधानिक रूप से अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से कार्य कर सकेगा। जिला स्तरीय कार्यकारिणी तहसील कार्यकारिणी के विधिवत गठन को मान्यता प्रदान करेगी तथा समय-समय पर आने वाली समस्याओं के बारे में प्रदेश स्तर पर अवगत कराएगी। अतः पूर्व अध्यक्ष को चाहिए कि वह वर्तमान अध्यक्ष को सर्वसम्मति से अपनी समस्त जवाबदारी, आवश्यक रूप से तत्काल हस्तांतरित कर दे। हम बहुमत के आधार पर वर्तमान कार्यकारिणी को शीघ्र मान्यता देकर समय-समय पर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में आने की सूचना प्रेषित करेंगे। सभी पेंशनर साथी मिलकर एकजुट होकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु संगठित रहें। इस अवसर पर जोबट तहसील संघ अध्यक्ष भगवान दास झा द्वारा अस्तित्व की नई कार्यकारिणी को नए सिरे से कार्य करने का समर्थन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि बतौर अरविंद गहलोत, नटवरसिंह सिसोदिया, एचव्हीएस मूर्ति, आरकेएस तोमर, शिवकुमार सागोरिया, सुंदरलाल कुमावत, प्रकाशनारायण नागर द्वारा भी संबोधित किया गया। बैठक में अपनी समस्याओं को लेकर गजानंद गुप्ता, महेंद्र कुशवाह, के.एल.सीनम, द्वारा अपनी समस्या रखी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पेंशनर संघ के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह सिसोदिया, जोबट तहसील अध्यक्ष भगवान सिंह झा तथा जिला संगठन मंत्री अरविंद गेहलोत विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शब्बीर मो.शेख पटवारी चंद्रशेखर आजाद नगर द्वारा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों पेंशनरों का स्वागत मनोहर लाल गौड़, नगर सिंह जमरा सरदार सिंह मेढा, भोलासिंह परिहार, प्रकाश नारायण, गंभीर सिंह अलावा, भल सिंह चौहान, बापू सिंह चौहान, राजमल जैन, रमेशचंद्र शाह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शब्बीर मो.शेख पटवारी, नगर सिंह जमरा, गंभीर सिंह अलावा,भलसिंह चौहान, राम नरेश मिश्रा, प्रकाश नारायण नागर, बाबूसिंह आर्य का विशेष रूप से सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन हेमेंद्र गुप्ता द्वारा किया। आभार रामनरेश मिश्रा द्वारा व्यक्त किया गया।

 

)