हिन्दी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

- Advertisement -

पियुष चन्देल अलीराजपुर

अलीराजपुर के स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर, दशहरा मैदान में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान कुरूक्षेत्र (हरियाणा) द्वारा आज 14 सितम्बर हिन्दी दिवस पर आयोजित अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता मे “योग एक जीवन पद्धति एवं वर्तमान शताब्दी में भारत की वैश्विक उपलब्धियां” विषय पर विद्यालय से 242 भैया/ बहिनो ने भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा संपन्न करवाई गई। इसके साथ ही अखिल भारतीय संस्कृति बोध परीक्षा में स्थानीय विद्यालय के 280 तथा अन्य विद्यालय के 650 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया है। यह परीक्षा दिसम्बर माह में आयोजित होगी। यह जानकारी विद्यालय के प्रचार -प्रसार प्रमुख आशिष वाघेला ने दी।