मातृ शक्ति, अखंड दीपक जन्म शताब्दी संवर्धन उपयात्रा के तहत गायत्री परिवार ने किया तहसील स्तरीय गोष्ठी का आयोजन

- Advertisement -

प्रेम न्यूज एजेंसी छकतला

मातृ शक्ति, अखंड दीपक जन्म शताब्दी संवर्धन उपयात्रा  गायत्री परिवार सोंडवा की तहसील स्तरीय गोष्ठी दिनांक 24/12/2023 रविवार को गायत्री प्रज्ञा पीठ छकतला पर आयोजित की गई। जिसमें गायत्री परिवार के जिला समन्वयक संतोष वर्मा, गायत्री शक्ति पीठ अलीराजपुर के ट्रष्टी भुरसिंह भिंडे, तहसील समन्वय राम लाल तोमर, गांव के वरिष्ठ परिजन बाबूलाल वाघेला, तहसील सह समन्वयक इंग्लेश तोमर आदि की उपस्थिति में गोष्ठी संपन्न की गई।

भूरसिंह भिंडे ने बताया कि वर्तमान समय ओर आने वाले 2 साल हमारे लिए उसी प्रकार तपस्या का समय है,जैसे भगवान राम को राक्षस राज रावण को मारने के लिए 2 साल लगे थे। वर्तमान समय में  हमारे  चारो ओर कुविचारों के रूप में राक्षस फेले हुए हैं, उसे हमे साधना के तप से मिटाना है। जिला समन्वयक संतोष ने कहा कि यह उप यात्रा हमारे पूरे प्रदेश भर में 14जनवरी(मकर संक्रांति)के दिन से प्रारम्भ हो रही है,ओर 17अप्रैल(राम नवमी)तक चलेगी।

हम सभी परिजनों को इस उप यात्रा में शामिल होकर तन मन धन से इसे सफल बनाना है।तहसील सह समन्वयक इंग्लेश तोमर ने बताया की यह उप यात्रा सोंडवा तहसील में भी प्रत्येक ग्राम पंचायतों के प्रत्येक गावों में यह उप यात्रा14 जनवरी से शुरू होकर 14फरवरी बसंत पंचमी पर समापन होगी। जिसकी शुरुआत मां नर्मदा के तट ग्राम पंचायत ककराना से शुरू होकर,गायत्री प्रज्ञा पीठ छकतला पर  समापन किया जाएगा।इस उप यात्रा  हेतु 11टोलीयो का गठन किया गया है,ओर व्यवस्थापक टोली,सूचना वाहक टोली,ओर मीडिया प्रभारी टोली,इस प्रकार टोलिया बनाई गई है।इस यात्रा के दौरान 12 पंच कुण्डीय यज्ञ ओर 3 नव कुण्डीय यज्ञ भी अलग अलग गावों में संपन्न किए जाएंगे। श्री इंग्लेश ने बताया कि 14 जनवरी से 95साधक भी ब्रह्मास्त्र अनुष्ठान करेंगे, जो नित्य 10माला गायत्री मंत्र ओर 1माला महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करेंगे। 

तोमर ने सभी परिजनों से निवेदन किया कि इस यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी परिजनों को अपना समय निकाल कर इस यात्रा हेतु समय दान करना पड़ेगा,ताकि यह यात्रा सफल हो सके। गोष्ठी में प्रज्ञा गीत लालसिंह डोडवा, कमलेश सोलंकी ने गाया,गुरुदेव के अंग अवयव फोल्डर को वाचन भायसिंह डावर ने किया ।गोष्ठी में सोंडवा तहसील के सभी क्षेत्रों से सक्रिय ओर कर्मठ कार्यकर्ता ने अपनी उपस्थिति सहभाग किया। गोष्ठी के अंत में श्री देवीसिंह चौहान ने आभार व्यक्त किया ओर शांति पाठ के साथ भोजन प्रसादी ग्रहण कर गोष्ठी का समापन किया गया।