सर्वब्राह्मण समाज ने आचार्य चाणक्य जयंती मनाई

May

अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ फिरोज खान की रिपोर्ट-
सर्वब्राह्मण समाज की ओर से मंगलवार को सहयोग गार्डन हाल में आचार्य चाणक्य जयंती मनाई। सर्व ब्राह्मण समाज मप्र के आव्हान पर 10 जनवरी को आचार्य चाणक्य की जयंती मनाई गई। आरंभ में सभी ने आचार्य चाणक्य के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सामूहिक वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। आयोजन में सर्वब्राह्मण समाज मप्र के संयोजक पंडित विकास अवस्थी इंदौर के द्वारा भेजे गए, आचार्य चाणक्य संदेश का ब्राह्मण समाज शिव शक्ति महिला मंडल अध्यक्ष पूर्णिमा व्यास ने किया। व्यास ने अपने उद्बोधन में कहा कि आचार्य चाणक्य सिर्फ विप्र समाज के नहीं अपितु पूरे विश्व में अर्थशास्त्री और राजनीति, कूटनीति के विशेषज्ञ के रूप में सैकड़ों सालों बाद भी सर्वमान्य हैं। चाणक्य नीति के सिद्धांतों पर चलकर हमें अपने देश और समाज का भला कर राष्ट्र को सम्पन्न और शक्तिशाली बनाने के लिए योगदान देना चाहिए महिला मंडल की संरक्षक सुमन पंचोली ने चाणक्य नीति के अनुसार समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका कैसी हो इस पर अपने विचार रखे। पंचोली ने कहा कि राष्ट्र और समाज निर्माण में महिलाएं भी सक्रियता से कार्य कर स्वयं का और वंश का नाम रोशन कर सकती है। समाज अध्यक्ष निरंजन मेहता ने चाणक्य जयंती के महत्व पर अपने विचार रखे। आभार कमलेश जोशी ने माना। आयोजन में समाज के अजय शर्मा, आशुतोष पंचोली, दीपक दीक्षित, युगल शुक्ला, महिला मंडल सचिव सुनीता मेहता, उपाध्यक्ष सूरज जोशी, मीना ओझा सहित आदि समाज उपस्थित थे।