सम्पूर्ण लॉक डाउन में कलेक्टर ने इन्हें दी होम डिलवरी के लिए छूट; जारी किया आदेश

- Advertisement -

विपुल पांचाल@ झाबुआ Live
कोरोना जैसी महामारी को झाबुआ जिले मे फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन अपनी ओर से कड़े फैसले ले रहा है। बीते दिन कलेक्टर ने सम्पूर्ण लॉक डाउन के आदेश जारी किये थे, जिसमे कई प्रतिबन्ध लगाए थे।
आज फिर कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने लाकडाउन के दौरान कुछ और आंशिक छूट देते हुए होम डिलवरी के आदेश जारी किए है ओर सोशल डिस्टेंसिंग को सख्ती से लागु करने के आदेश दिए है।
कलेक्टर ने अपील की है कि इस सम्पूर्ण लाकड़ाऊन को सफल बनाने में जनता अपना सहयोग दे और धैर्य बनाये रखे।