अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट-
जिले के आंबुआ ग्राम में राठौड़ समाज के एक व्यक्ति की मौत हो जाने पर उनके परिजनों ने मृतक के पगड़ी कार्यक्रम में समाज को 50 लाख कीमत की चार हजार वर्ग फुट की जमीन दान में देने की घोषणा की।
आलीराजपुर राठौड़ समाज के अध्यक्ष किशनलाल राठौड़ और राठौड़ युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कमल राठौड़ परीवाला ने बताया कि आंबुआ में जयंतीलाल पिता रामेश्वर राठौड़ 48 निवासी आंबुआ का कुछ दिनों पूर्व आकस्मिक निधन हो गया था। बुधवार को उनके पगड़ी कार्यक्रम में उनकी माताजी जशोदाबाई, भाई कांतिलाल राठौड़ व भाजपा नेता कैलाश राठौड़ और मृतक जयंतीलाल के पुत्र नवभारत लाला एवं चेतन ने आंबुआ राठौड़ समाज को 40/60 की जमीन दान में देने की घोषणा की जिसकी वर्तमान बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपए है। अलीराजपुर जिले के पूरे राठौड़ समाज ने दानदाता परिवार के प्रति आभार माना। याद रहे कि दानदाता कांतिलाल राठौड़ नगर राठौड़ समाज के अध्यक्ष किशनलाल राठौड़ के भानजे है। समाज के गोविंद राठौड़ खादी भंडार, सुभाष राठौड, दिनेश आर भरत राठौड़, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कमल राठौड़, कांतिलाल राठौड़ पूर्व पार्षद आदि ने मृतक के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
Trending
- नशे से दूरी है जरूरी 2.0′ शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- कठोर से कठोर से कदम उठाएगी सरकार
- गहराते जल संकट और जल जीवन मिशन में विसंगतिपूर्ण कार्य को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
- सुरक्षित बचपन की है ढाल, बाल हितैषी बाल चौपाल” अभियान का शुभारंभ
- UCC को लेकर सीएम डॉ. यादव ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- इस पर रुख स्पष्ट करे कांग्रेस
- आलीराजपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: बोरी महाकांड के तीनों दरिंदे गिरफ्तार, पुलिस ने बीच बाजार निकाला जुलूस; जनता ने बांधे तारीफों के पुल
- मासूम उत्कर्ष को न्याय दिलाने 15 जुलाई को पेटलावद में निकलेगी जन आक्रोश रैली
- राणापुर से आए लहसुन विक्रेता की हाट-बाजार में आकस्मिक मौत
- वर्षा की कामना को लेकर माँ नर्मदा जल कलश पदयात्रा के लिए 25 युवा हुए रवाना
- नशे में धुत स्कूल वाहन चालक ने कार को मारी टक्कर, डेढ़ साल की बच्ची घायल