नवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ लक्ष्मी नारायण मंदिर में कन्या भोज

- Advertisement -

अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट
नवरात्रि की अष्टमी पर आज सोंडवा नगर के प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर मे कन्या भोज का आयोजन किया गया। हर वर्ष लक्ष्मी नारायण मंदिर मे कन्या भोज का आयोजन किया जाता रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए। मंदिर प्रांगण मे कन्या भोज का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम भोजन निर्माण कर माता की आरती उतारी गई। माता के सामने भोजन का प्रसाद चढ़ाया गया। महिलाओं द्वारा भजन किया गया। उसके पश्चात उपस्थित कन्याओं का पूजन किया गया। तत्पश्चात नगर की छोटी छोटी कन्याओं ने भोजन ग्रहण किया । महिलाओं ने भोजन बनाने मे सहयोग प्रदान किया। पूड़ी-सब्जी, शुद्ध घी का हलवा, केले आदि व्यंजन भोजन के रुप मे परोसे गए।
इन्होंने दिया सहयोग-
कमलेश पाठक, पुजारी, सुजित कुशवाह, अर्जुन सोलंकी, रितेश राठौड़, सुतारिया पराड, मोहन कुशवाह आदि का सहयोग सराहनीय रहा।