दाहोद जिले की छह विस सीटों पर कांग्रेस-भाजपा के बीच हुआ टाई : प्रचार करने पहुंचे मोदी का दाहोद में तो लिमखेड़ा में राहुल गांधी का नहीं चला जादू

- Advertisement -

दाहोद से राजेंद्र शर्मा/अलीराजपुर ब्यूरो चीफ फिरोज खान की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट-
गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे देश की निगाहे टिकी हुई थी। वह दूसरी तरफ झाबुआ-अलीराजपुर जिले से सटी हुई दाहोद जिले की छह विधानसभा सीट पर भी गुजरात सीमा से लगे जिलों पर सभी को परिणाम को लेकर उत्सुकता थी, जो दाहोद के इंजीनियरिंग कालेज में सबसे 8 बजे सवेरे से गिनती शुरू हुई थी, जिसे लेकर दाहोद कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न करवाया।
छह सीटों पर फिर तीन-तीन सीट का रह कब्जा-
दाहोद जिले की छह सीटों के विधानसभा चुनाव में तीन भाजपा तो तीन पर कांग्रेस को जीत से संतुष्ट होना पड़ा। खासकर विधानसभा गरबाड़ा व विधानसभा फतेहपुरा में जबर्दस्त कांटे की टक्कर होती रही कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस आगे पीछे होती रही, परंतु गरबाड़ा में फिर एक बार कांग्रेस पर कब्जा किया तो फतेहपुरा में भाजपा ने फिर एक बार जीत दर्ज की।
विधानसभा में प्रचार में आए मोदी-राहुल का इन सीटों पर नहीं चल पाया जादू-
दाहोद जिले की छह विधानसभा चुनाव में तीन पर भाजपा तो तीन पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। इससे पहले 2012 में भी तीन पर भाजपा की सीट यथावत रही तो तीन काग्रेस यथावत रही कोई फेरबदल नहीं हुआ। परन्तु दोनों दलों में 2012 के चुनाव मेें शत-प्रतिशत कम रहा। खासकर विधानसभा लिमखेड़ा में राहुल गाधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभा भी कांग्रेस को जीता नहीं पाई। इधर दाहोद विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा भी दाहोद विधानसभा प्रत्याशी को जीत का साफा नहीं बांध पाई।
छह विधान सभा में कौन कितने अंतर से हुआ पराजित-
दाहोद विधान सभा में कांग्रेस प्रत्याशी वजेसिंह पारसिंह पणदा 79850 वोट मिले तो भाजपा के किशोर कनैया 64347 वोट मिले गरबाड़ा कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रिका बेन 64280 वोट तो भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र भाभोर 48022 वोट मिले वही झालोद से कांग्रेस प्रत्याशी भावेश कटारा 86077 वोट मिले तो भाजपा के महेश सोमनी को 60667 वोट से असंतुष्ट होना पड़ा। इधर तीन सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया। देवगढ़ बारिया से भाजपा प्रत्याशी बच्चू मगन खाबड़ ने 1 लाख 3 हजार 873 वोट मिले तो कांग्रेस के प्रत्याशी भरतसिंह वाखला को 58179 वोट मिले। लिमखेड़ा भाजपा प्रत्याशी शैलेष सुमन भाभोर को 74078 वोट तो कांग्रेस के प्रत्याशी के महेश तड़वी 54774 वोट से असंतुष्ट होना पड़ा। विधानसभा फतेहपुरा भाजपा प्रत्याशी रमेश कटारा को 60250 वोट मिले तो कांग्रेस के प्रत्याशी रघु भाई मछार को 57539 वोट मिले। इस तरह तीन तीन सीटों से दोनों दलों को संतुष्ट होना पड़ा, सबसे जीत का अंतर देवगढ़ बारिया से भाजपा उम्मीदवार बच्चू खाबड़ का रहा जिन्होंने 45694 वोटों से भरत वाखला को हराया तो सबसे कम अंतर से फतेहपुरा भाजपा प्रत्याशी रमेश कटारा मात्र 2711 वोटों से रघु मछार को हराया।
गरबाड़ा विस चुनाव में जिपं अध्यक्ष कलावती भूरिया व जोबट विधायक थे आमने-सामने
इधर गुजरात राज्य से सटे होने से अलीराजपुर-झाबुआ जिलों के दोनों दलों के दबंग नेता गुजरात विधानसभा चुनाव में डेरा डाले हुए थे। एक नजर डाले तो गरबाड़ा विधानसभा अलीराजपुर-झाबुआ जिले की सीमा से सटी होने के चलते दोनों जिले के लिए महत्वपूर्ण सीट थी। साथ ही दोनों दलों के चुनाव प्रभारी भी दबंग ही थे। एक ओर कांग्रेस से झाबुआ जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया ने चंद्रिका बेन के प्रचार के लिए कमान संभाल रखी थी। वही भाजपा प्रत्याशी के लिए गरबाड़ा सीट में जोबट विधायक माधौसिंह डावर भाजपा के महेंद्रसिंह के प्रचार की कमान संभाले हुए थे। झाबुआ से कलावती भूरिया तो जोबट से माधौसिंह डावर के इस गरबाड़ा विधानसभा प्रचार को लेकर दोनों जिलों की निगाहे थी जिसमे कलावती भूरिया ने जीत की बाजी मार ली और चंद्रिका बेन को 16 हजार 258 वोटों से जीत मिली। गरबाड़ा विसं सीट पर कांग्रेस की जीत के बाद कलावती भूरिया ने अपना कद बढ़ाया। गरबाड़ा की जीत से उत्साहित जोबट विधानसभा क्षेत्र के कलावती भूरिया समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जोबट में जोश देखकर यह माना जा रहा है कि कलावती भूरिया जोबट से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकती है।