जीएस डामोर ने भाजपा को भारी मतों से जिताने का दिलाया संकल्प

- Advertisement -

जितेंद्र वाणी (राज), नानपुर
नानपुर में आज लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर ने कार्यकर्ताओं से संपर्क कर आगामी 19 मई को मतदान में भारतीय जनता पार्टी को अधिक से अधिक मतों से जीताने के लिए संकल्प दिलाया। वहीं जीएस डामोर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि कांग्रेस की सरकार आती ही अलीराजपुर जिले में ताड़ी बेचने वालों को जेल पहुंचा दिया गया है जबकि हमारे 15 साल के कार्यकाल में ऐसा नहीं हुआ है। कांग्रेस चुनाव के समय कहती है कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ लेकिन वह केवल चुनाव तक ही सीमित रहता है। आज गरीब लोगों की योजनाएं वह कांग्रेस ने बंद करा दी। आने वाले चुनावों में जनता भारतीय जनता पार्टी की ही जीत होगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता नागर सिह चौहान, जिला अध्यक्ष किशोर शाह, भदू भाई पचाया, महाजन सिंह, जिला पंचायत सदस्य दुरसिंग डावर, नानपुर सरपंच सुरसिंह मोर्य, भलसिंग चौहान, राजू चौहान, मेहर सरपंच, मनसिंह सरपंच, जितेंद्र वाणी, सीताराम जी वाणी , जनपद सदस्य घनश्याम माली, तेजमल माली, नगर अध्यक्ष अकलेश वाणी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिक मौजूद थे।
)