जिला मदरसा बोर्ड समिति का हुआ गठन, इरफान पठान जिलाध्यक्ष मनोनीत

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला

मप्र मदरसा बोर्ड समिति चेअरमैन, कैबिनेट दर्जा प्राप्त प्रो. सैय्यद इमादउद्दीन ने भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया की अनुशंसा पर जिला मदरसा बोर्ड समिति का गठन किया। समिति के जिलाध्यक्ष पद पर इरफान पठान (थांदला), उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद छोटे खां (पेटलावद), सचिवमोहम्मद अली (बामनिया), सह सचिव अबरार खान (मेघनगर), कोषाध्यक्ष खलील शेख (झाबुआ), महामंत्री आबिद हुसैन गौरी (थांदला), मीडिया प्रभारी जमील खान (थांदला) एवं कार्यकारणी सदस्य मोहसिन खान (राणापुर) को मनोनीत किया। समिति के अध्यक्ष इरफान पठान ने कहा कि मदरसा बोर्ड द्वारा प्रदत्त मान्यता प्राप्त एवं अनुदान मदरसों को इस समिति के माध्यम से विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में संपूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। जिले में सभी स्थानो पर मदरसा आधुनीकीकरण योजना अन्तर्गत मदरसों को पंजीयन करवाकर दिनी तालीम के साथ मॉडर्न एज्यूकेशन करने के कार्य किए जाएंगे। उक्त मनोनयन पर सम्पूर्ण जिले में हर्ष एंव खुशी की लहर छा गई। जिला मीडिया प्रभारी जमील खान ने बताया किउक्त मनोनयन पर भाजपा प्रदेश कार्यकारीणी सदस्य शैलेष दुबे, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश सदस्य इरशाद कुरैशी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष जुनेद खान, जिला अंजुमन मुस्लिम पंच संयोजक रियाज खॉन, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बबलू सकलेचा, थांदला विधायक कलसिंह भाबर, नगर परिषद थांदला अध्यक्ष बंटी डामोर ने बधाई दी है।