गेंदाल डामोर पंचायतीराज समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष मनोनीत

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी पंचायतीराज समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष अभय मिश्रा, प्रदेश संयोजक डीपी धाकड़ की अनुशंसा पर एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय कमलनाथ के दिशा निर्देश अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर को मध्यप्रदेश पंचायतीराज समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इनके मनोनयन पर संपूर्ण जिले में हर्ष एवं खुशी की लहर छा गई।बतौर जिलाध्यक्ष मनोनीत होने के अवसर पर गेंदाल डामोर ने बताया कि सबसे पहले में हमारे जिले के वरिष्ठ नेता व सांसद आदरणीय कांतिलाल भूरियाए मध्यप्रदेश पंचायतीराज के प्रदेश अध्यक्ष अभय मिश्रा एवं प्रदेश संयोजक डीपी धाकड और जिले के समस्त वरिष्ठ नेताओं का आभार माना। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस संगठन को मजबूत करन आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहरा सके। उक्त मनोनयन पर सांसद कांतिलाल भूरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष व समाजसेवी सुरेशचंद्र जैन, सांसद प्रतिनिधि व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विक्रांत भूरिया, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, वालसिंग मेड़ा, जेवियर मेड़ा, हर्ष भट्ट, आचार्य नामदेव, गुरुप्रसाद अरोड़ा, नगीन शाहजी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनीष बघेल, पूर्व जियोस सदस्य जितेंद्र घोडावत, मेघनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यामीन शेख, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौर, जिला पंचायत सदस्य राजेश गेंदाल डामोर, जसवंत भाबोर, चेनसिग डामोर, पार्षद अजगर पटवारी, राजल राजेश जैन, आनंद चौहान, रीना रावत, किशोर खडिया, यतीश छिपाना, आईटी जिलाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष शम्मी खान, फोजदारसिह डामर, गुलामकादर खान, महेंद्र नागर, सुधीर भाबर, राकेश पाठक, हरीश पंचाल आदि कांग्रेस कार्यकर्तागण ने बधाई और शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी थांदला विधानसभा प्रवक्ता विकास रावत ने दी।