सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, अप्रैल की किलोडा चोरी का भी अब तक नहीं हुआ खुलासा

0

ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला 

पुलिस चौकी छकतला के अंतर्गत ग्राम पुवासा में बीती रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के वक्त पूरा परिवार गांव में ही आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। चोरों ने इसी बात का फायदा उठाकर घर पर धावा बोल दिया।

ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है, क्योंकि क्षेत्र में चोरियां लगातार बढ़ रही हैं। इससे पहले अप्रैल माह में भी पास के किलोडा गांव में एक बड़ी चोरी हुई थी, जिसका खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर पाई है। लगातार होती वारदातों और पुलिस की सुस्त कार्रवाई से स्थानीय निवासियों में असुरक्षा का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.