छकतला में फिर लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान हुए वाहन चालक

0

ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला

छकतला में एक बार फिर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। आलीराजपुर रोड से लेकर कवाट रोड स्थित हनुमान मंदिर तक लंबा जाम लग गया, जिसमें वाहन चालक आधे घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे।

इस भारी जाम का मुख्य कारण बेतरतीब वाहन पार्किंग और मार्ग पर बढ़ा हुआ यातायात रहा। दरअसल, बारिश के कारण छोटा उदयपुर-बोडेली रोड की हालत बेहद खस्ता हो गई है। इसके चलते सूरत की ओर प्रस्थान करने वाले सभी बड़े-छोटे वाहन अब आलीराजपुर, छकतला और कवाट होते हुए गुजर रहे हैं। इससे छकतला मार्ग पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया है। आए दिन लग रहे इस जाम के बावजूद न तो पुलिस और न ही स्थानीय प्रशासन कोई सुध ले रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.