खुशी ढाबे के सामने दो बाइकों की भिड़ंत, एक किशोर की मौत और दूसरा घायल

0

ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला

शुक्रवार रात ग्राम बखतगढ़ क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी और पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा ग्राम बखतगढ़ में खुशी ढाबे के सामने (रोड पर 1 कि.मी. उत्तर दिशा में) हुआ। हादसे में राजू पिता उमेश राठवा (उम्र 17 साल), जाति भीलाला, निवासी उमठी पोटला फलिया की मौत हो गई। जबकि कुलदीप पिता नजरुभाई राठवा (उम्र 17 साल), जाति भीलाला, निवासी बड़ी चिखली उपला फलिया।

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल कुलदीप राठवा को बेहतर इलाज के लिए गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। बखतगढ़ पुलिस ने इस पूरे मामले को विवेचना में लिया है और घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.