रितेश गुप्ता थांदला
कोरोना कफ्र्यू के दौरान पुलिस एवं प्रशासन सख्ती से लॉक डाउन का पालन करवाने हेतु प्रकरण दर्ज कर एवं चालानी कार्यवाही कर रही है। पुलिस बल राजस्व अमला एवं नगर परिषद द्वारा नगर में लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने हेतु लगातार भ्रमण एवं निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान कई दुकानदारों डीजे संचालकों अनावश्यक घूमने वाले लोगों वह बिना मास्क के घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई। एसडीओपी एमएस गवली ने बताया कि पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर के आदेशानुसार निर्देशों का पालन करते हुए लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान ग्राम तलावली में अवैध रूप से डीजे चलाने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर पुलिस बल बल ग्राम तलावली पहुंचा जहां शादी समारोह में बिना अनुमति डीजे संचालक द्वारा जोर-जोर की आवाज से डीजे चल चलाया जा रहा था। डीजे संचालक सुनील पिता जहू देवदा निवासी खजूरी के विरुद्ध मध्यप्रदेश कोलाहल अधिनियम 7 बटा 5 181 भादवी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया साथ ही बिना मास्क घूमने वाले लोगों पर 13 हजार 900 रुपए के चालान भी बनाए गए।
अनुविभागीय अधिकारी ज्योति परस्ते के साथ पुलिस बल ने बिना वजह से बाजार में घूम रहे लोगों पर भी कार्यवाही की गई। नगर के प्रमुख चौराहों पर ऐसे लोगों को मुर्गा बनाने की सजा दी गई। साथी 31 लोगों को अस्थाई जेल भेजा गया एवं चालान काट कर 28 हजार 880 शमन शुल्क भी वसूल किया गया। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी अनिल बामणिया, नगर परिषद स्वच्छता निरीक्षक गौरांग सिंह राठौर, एचडी अरोरा राजस्व विभाग आरआई सहित पुलिस बल नगर परिषद कर्मचारी एवं राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *