जीवनलाल राठौड़, सारंगी कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कोरोना कफ्र्यू के बावजूद भी नगर में कुछ ऐसे दुकानदार है जो कोरोना महामारी को नजर अंदाज कर खुद की जान की परवाह किए बिना लोगों की जान को खतरे में डालने का काम कर अपना धंधा कर रहे हैं। इनके विरुद्ध पुलिस प्रशासन के द्वारा चालानी कार्रवाई के साथ ही प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। गुरुवार को भी टेलर की दुकान करने वाले संचालक पर भी कार्रवाई की गई थी। चौकी प्रभारी अशोक बघेल ने बताया पुलिस प्रशासन द्वारा मंसूरी ऑटो पार्ट्स की दुकान पर कार्रवाई की गइ। उन्होंने बताया नगर भ्रमण के दौरान रतलाम रोड पर मंसूरी ऑटो पार्ट्स की दुकान खुली नजर आई दुकान संचालक अनवर पिता सलीम मंसूरी उम्र 26 वर्ष निवासी सारंगी लॉकडाउन में गाड़ी के टायर का पंचर सुधार रहा था जो कि शासन के आदेश का उल्लंघन उसके द्वारा किया गया। दुकान संचालक स्वयं भी बगैर मास्क एवं ग्राहकों को बगैर सोशल डिस्टेंसिंग के दुकान संचालन करने पर अनवर पिता सलीम मंसूरी पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए धारा 188, 269, 270 भादवि एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 बी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। चौकी प्रभारी ने नगर के सभी दुकानदारों से व्यापारियों से पुन: निवेदन किया कोरोना कर्फ्यू के दौरान जिला प्रशासन के आदेश का पालन करें आदेश की अवहेलना करते पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाही के दौरान चौकी प्रभारी अशोक बघेल, एएसआई जितेंद्र सिंह, सैनिक मनजीत सिंह उपस्थित थे। Post navigation कोरोना कफ्र्यू के दौरान पुलिस हुई सख्त, बनाए मुर्गे, अस्थाई जेल पहुंचाकर वसूला हजारों का दंड 100 बरातियों से लदी दो आइशर को जब्त कर पुलिस ने बनाया प्रकरण