रितेश गुप्ता, थांदला अंचल में बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर थांदला नगर के युवा डॉक्टर एवं आशा नर्सिंग होम के संचालक अंकुर नागर द्वारा जिले के प्रसिद्ध डॉक्टर मार्कोस के मार्गदर्शन में 20 बेड का कोविड सेंटर तैयार किया गया है।जिसमें अब मात्र 3 ही खाली है, अन्य बेड पर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। संचालक डॉ अंकुर नागर ने बताया कि पूरे देश की तरह हमारे कोविड सेंटर पर भी ऑक्सीजन सिलेंडर की समस्या आ रही है। परंतु अभी 5 लीटर की दो 10 लीटर की एक वह एक ड्यूल ऑक्सीजन मशीन मरीजों के उपचार में उपयोग की जा रही है। जिन मरीजों का ऑक्सीजन लेवल तकरीबन 85 तक पहुंच गया है उनका उपचार आसानी से इस सेंटर पर किया जा रहा है । साथ ही गंभीर मामलों मैं रैपिड टेस्ट की भी सुविधा यहां मरीजों को दी जा रही है। नगर में बढ़ रहे कोरोना मामला के दौरान इस तरह के निजी कोविड सेंटर का शुरू होना, आमजन के लिए राहत भरी खबर है। बीते दिनों में गंभीर मरीजों के साथ सामान्य मरीजों को भी जिला अस्पताल या गुजरात के हॉस्पिटल की ओर रुख करना पड़ रहा था। नगर के समाजसेवियों गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने सेंटर का थांदला में शुरू होना सुखद माना व स्टाफ को उनकी सेवाओं के लिए शुभकामनाएं दी। Post navigation कलेक्टर के निर्देश पर रायपुरिया में बनाया कोविड केयर सेंटर तहसीलदार-सीईओ ने किया निरीक्षण कोरोना कफ्र्यू के दौरान पुलिस हुई सख्त, बनाए मुर्गे, अस्थाई जेल पहुंचाकर वसूला हजारों का दंड