अलीराजपुर: म.प्र. कांग्रेस कमेटी, भोपाल के निर्देशानुसार गांव-गांव चलो, घर-घर चलो किसान एवं युवा जागृति अभियान कार्यक्रम 23 से 31 मार्च तक जिले में जिला कांग्रेस कमेटी अलीराजपुर द्वारा चलाया जा रहा हैं। इसके अन्तर्गत 31 मार्च को सुबह 11 से 2 बजे तक जिला मुख्यालय पर कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं। इस कार्यक्रम में किसानांे, युवाओं, गरीब आदिवासी मजदूरों आमजन की समस्याओं के संबंध में कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, झाबुआ जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं जिला प्रभारी, अरविंद जोशी, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं इस कार्यक्रम के जिला पर्यवेक्षक शांतिलाल पडियार, युवा नेता विक्रांत भूरिया आदि उपस्थिति रहेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरदारसिंह पटेल ने समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसानों एवं युवाओं से इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
Trending
- सड़क निर्माण की घटिया गुणवत्ता पर सवाल; पंचायत ने लिया संज्ञान, पत्र लिख जांच की मांग
- संस्कार पब्लिक स्कूल थांदला की गौरवमयी उपलब्धि
- फार्म गेट एप से किसानों को नगद भुगतान पर व्यापारी एवं कृषकों में हर्ष, मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना
- चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा चिंतामन गणेश, मित्र मंडल सोनी मोहल्ला के पंडाल में पहुंचे सांसद अनीता नागर सिंह चौहान
- फार्म गेट एप से किसानों को नगद भुगतान पर व्यापारी एवं कृषकों में हर्ष, मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना
- एक्सप्रेस-वे पर पत्थरबाजी : काकनवानी पुलिस ने 4 नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया
- 8 लेन एक्सप्रेसवे पर पथराव की घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने ली ग्राम स्तरीय बैठक
- तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सानिध्य में करुणामूर्ति सलाहकार पूज्य श्री रुपेंद्रमुनिजी म. सा. की 28 वीं पुण्यतिथि जप-तप से मनाई
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सानिध्य में युवा तपस्वी प्रतीक पावेचा ने 16 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- आबकारी विभाग आलीराजपुर की जोबट के अवैध मदिरा विक्रय वाले ढाबों पर कार्रवाई
Prev Post