आम्बुआ में मातृ शक्ति एवं बाल शिव भक्तों ने निकाली कावड़ यात्रा

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

श्रावण मास में भगवान शिव को रिझाने के लिए अनेक तरह के जतन शिव भक्तों द्वारा किए जा रहे हैं,उसी कड़ी में क्षेत्र में कांवड़ यात्राएं निकाली जा रही है,आज आम्बुआ में भी महिला मंडल एवं बाल शिव भक्तों ने विशाल कावड़ यात्रा निकाल कर शिवजी का अभिषेक किया।

              हमारे संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार सावन के संपूर्ण महिने में भूत भावन भगवान शिव की विशेष आराधना की जाती है,यह मास भोले भंडारी को विशेष प्रिय है,जिस कारण त्रिनेत्र धारी गंगा धर श्मशान वासी भबूत रमाने वाले देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने हेतु भक्त विशेष पूजा अर्चना करते हैं,भांग धतूरा बिल्व पत्र चंदन दूध, पंचामृत से अभिषेक किया जाता है, इसके अलावा भगवान शिव को विभिन्न पवित्र नदियों के जल को कांवड़ में भर कर शिवजी का अभिषेक किया जाता है, इसी कड़ी में आज आम्बुआ में मात्रृशक्ति एवं बाल शिव भक्तों द्वारा समीप ग्राम बोरझाड से कांवड़ भर कर पैदल चलकर लगभग दो तीन किलोमीटर की दूरी तय कर आम्बुआ स्थिति हथनेशवर महादेव मंदिर में शिवजी का अभिषेक कर महा आरती की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.