झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम काकनवानी में पंडित दीदनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इस अवसर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यापर्ण एंव पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी ने पंडित उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की ताकत है। पंडित दीनदयाल के द्वारा रखी गई मजबूत नींव एवं मार्गदर्शन पर आज भी पूरी पार्टी चल रही है। इस मौके पर उपस्थित दिलीप कटारा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में दाडम राठौर, बाबूसिंह निनामा, जगदीश पंचाल, राहुल पंचाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। Post navigation झमाझम बारिश में निकला दीक्षार्थी प्रकाशचंद्र मेहता का वरघोड़ा भाजपा मंडल ने हर्षोल्लास से मनाई पंडित दीनदयाल की जयंती