झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- दिगम्बर जैन समाज द्वारा दिक्षार्थी प्रकाश चन्द्र मेहता के दीक्षा समारोह के पूर्व नगर में झमाझम बारिश के बीच वरघोड़ा निकाला गया। अपने सांसारिक भोगों से विरक्त होकर मोक्ष मार्ग पर कदम बढ़ाने जा रहे प्रकाशचन्द्र मेहता की भव्य मुनि दीक्षा 11 अक्टूबर को विजय नगर गोवाहटी आसाम में परम पूज्य वात्सल्य मूर्ति 108 मुनि पुण्यसागर मसा के कर कमलों से होगी। समग्र जैन समाज द्वारा दीक्षार्थी का वरघोड़ा नगर में निकाला गया जिसका नगर में भव्य स्वागत हुआ। झमाझम बारिश के बीच निकले वरघोड़े मे समाज के युवाओं एवं युवतियों रास गरबा खेलते हुए शामिल हुए। वरघोड़े में समग्र जैन समाज के वरिष्ठ जन, महिला-पुरुष शामिल हुए। अवसर पर दिगम्बर जैन त्यागी भवन पर स्वामी वात्सल्य का भी आयोजन दिगम्बर जैन समाज द्वारा किया गया। Post navigation वर्तमान में जीने का विशिष्ट प्रयोग है ध्यान साधना- मुनिश्री पृथ्वीराज जीवन एक समस्या भी हैं, समाधान भी : श्रमण सिध्द प्रज्ञजी