विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह जगह किया गया पौधारोपण

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

शासन की ओर से 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान का आव्हान किया गया था जिसके तहत आम्बुआ क्षेत्र में भी कुछ स्थानों पर पौधारोपण कार्य क्रम के समाचार है, हमारे आम्बुआ संवाददाता ने भी अपनी बगिया में एक बिल्वपत्र का पौधा रोपण कर अभियान में अपनी सहभागिता की।

आज क्षेत्र में जिस तरह से पर्यावरण असंतुलन हुआ है जिसका नतीजा भीषण गर्मी का असर दिखाई पड़ रहा है,यह सब पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई का नतीजा है,इस लिए शासन स्तर इससे निपटने के लिए पौधारोपण पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है, इसी कड़ी में आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया गया है।

पर्यावरण बचाने के लोक हितकारी इस अभियान में आम्बुआ क्षेत्र में भी अनेक स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।

             हमारे आम्बुआ संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार पुलिस थाना प्रांगण में थाना प्रभारी मोहन सिंह डावर ने सहयोगी सहायक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पौधारोपण किया,उसी के साथ पी एम श्री उ मा वि आम्बुआ में शिक्षक शिक्षिकाओं ने वृक्षारोपण किया, इसी कड़ी में हमारे आम्बुआ संवाददाता जगराम विश्वकर्मा द्वारा अपनी ग्रह वाटिका में भी एक पेड़ मां के नाम से भगवान शिवजी का प्रिय ब्रृक्ष बिल्वपत्र लगा कर अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। स्मरण रहे कि श्री विश्वकर्मा परिवार विगत लगभग 27 सालों से पौधारोपण कार्य करता आ रहा है जिसका नतीजा है कि आज यहां लगभग 40 से भी अधिक फलदार,छाया दार तथा औषधीय पेड़ पौधे लहलहा रहे हैं तथा मौसम अनुसार फल फूल रहे हैं तथा आसपास का पर्यावरण ठीक किए हुए हैं, तथा सभी को पौधारोपण कार्य हेतु प्रेरित कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.