आजादनगर पुलिस ने 7.32 लख की 120 पेटी अवैध शराब जब्त की

0

भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर

अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना आजादनगर पुलिस ने बड़ी सफलता अर्जित की है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम बेहडवा से बडी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है, जिसकी कुल कीमत 7 लाख 32 हजार रुपये है। 

थाना आजादनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बेहडवा में अवैध रूप से शराब संगृहित कर रखी होंने की सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा मुखबीर द्वारा बताये अनुसार राकेश पिता काहरू बघेल भील उम्र क़रीब ३० वर्ष निवासी भेड़िया फलिया बेहडवा के घर पर पहुंचकर घर की तलाशी लेनें पर उसके घर में बडी मात्रा में अवैध रूप से विभिन्‍न कंपनियों की शराब रखी हुई थी। घटनास्‍थल पर राकेश के बारे में पूछताछ करनें पर घर पर नहीं होना बताया। पुलिस टीम के द्वारा उक्‍त बडी मात्रा में संगृहित कर रखी शराब को अपनें कब्‍जे में लेकर अपराध क्रमांक 192/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 36  का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया । जप्‍त शराब का विवरण निम्‍नानुसार है- 

१) माउंट बियर 60 पेटी २) रॉयल स्टेज 34 पेटी ३)बैग पाइपर 20 पेटी ४)रॉयल क्लासिक 06 पेटी कुल =1250 बल्क लीटर जिसकी अनुमानित कीमत 7 लाख 32 हजार रूपये है। 

टीम की सराहना- इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक शिवराम तरोले, सउनि दिनेश नरगावे, आर मुकेश जमरा, आर राकेश सिंगाड एवं आर तूफान की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.