ग्राम अगोनी में त्रि-दिवसीय कालिका माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदू सनातन धर्म की अलख जगाने के उद्देश्य से इन दिनों आदिवासी समुदाय में भी जाग्रति दिखाई देने लगी है, इससे आदिवासी समुदाय के लोगों का अपने धर्म संस्कृति को बचाए रखने में मदद मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्र अगौनी आगामी 28 से 30 अप्रैल तक इसका साक्षी बनने जा रहा है,सकल हिंदू सनातन धर्मावलंबियों एवं मां कालिका मंदिर समिति ने अधिक से अधिक संख्या में अगौनी पधारने की प्रार्थना की है।

           हमारे आम्बुआ संवाददाता को ग्राम अगौनी के भगत श्री केरम सिंह ने बताया कि हमारे ग्राम में मां कालिका का मंदिर ग्रामीणों की मदद से निर्मित किया गया है जिसमें प्रतिमा स्थापित की जाने हेतु दिनांक 28 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाना है, जिसमें 28 अप्रैल को श्री गणपति पूजन तथा मंडल निर्माण स्थापना, के पश्चात 29 अप्रैल बुधवार मंडल पूजन,हवन यज्ञ आदि के बाद 30 अप्रैल को प्राण-प्रतिष्ठा के पश्चात पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, प्राण-प्रतिष्ठा विधि विधान से पंडित श्री राम शास्त्री (कोटा राजस्थान) वर्तमान में श्री राम मंदिर आजाद नगर भाबरा के द्वारा संपन्न कराया जा रहा है, सर्व हिंदू सनातन समाज प्रमुख श्री बीजासन मंदिर पुजारी भागीरथ चौहान एवं मां कालिका माता मंदिर समिति तथा भगत श्री केरमसिंह ने सभी मांता भक्तों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.